{"_id":"bb6f58e93f42bf4b28348ab94b66b1f5","slug":"the-teenager-kept-hostage-for-three-month-and-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने तक किशोरी को बंधक बना करता रहा दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन महीने तक किशोरी को बंधक बना करता रहा दुराचार
हिमांशु अवस्थी/लखनऊ
Updated Thu, 26 Sep 2013 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह पूर्व लापता किशोरी मंगलवार देर शाम घर लौट आई। किशोरी को परिवार का परिचित युवक फुसलाकर ले गया था। आरोप है कि शादीशुदा होने के बाद भी जबरन शादी कर दुराचार करता रहा।
विज्ञापन
तीन दिन पहले किसी तरह किशोरी ने परिवारवालों से फोन पर संपर्क किया। इससे घबराकर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। किशोरी के परिवार ने मिस्त्री पर बंधक बना दुराचार का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
घरों में कामकाज करने वाली 14 वर्षीय किशोरी तीन जुलाई को लापता हो गई। परिवार के लोगों ने गुमशुदगी की सूचना दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
तलाश में जुटे परिवार को पता चला कि किशोरी को बाइक बनाने का काम करने वाले जीतू के साथ देखा गया था। किशोरी के परिवार के लोगों से जीतू का परिचय था और वह अक्सर घर आता-जाता था।
विज्ञापन
उधर, जानकार पर परिवार के लोग बाराबंकी पहुंचे लेकिन जीतू घर पर नहीं मिला। पूछताछ के दौरान पता चला कि किशोरी से शादी कर जीतू किराए के कमरे में रह रहा है।
पीड़ित की मां ने बताया कि सोमवार रात किशोरी ने जीतू के फोन से परिवारवालों से बात की। पता चलने पर जीतू ने उसे पीटा और मंगलवार देर शाम पुरनिया चौकी के पास छोड़कर भाग निकला।
किशोरी से शादी करने के लिए जीतू ने उसकी उम्र के फर्जी दस्तावेज बनवाए थे। किशोरी के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने बताया कि कोर्ट में दिए गए दस्तावेजों में उसकी उम्र करीब 20 साल दिखाई