{"_id":"5ab64be24f1c1b91778b7357","slug":"the-junior-doctor-was-beaten-by-goons-in-trauma-center-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार दबंगों ने ट्रामा सेंटर के गेट पर की डॉक्टरों से हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी सवार दबंगों ने ट्रामा सेंटर के गेट पर की डॉक्टरों से हाथापाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 24 Mar 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू ट्रामा सेंटर निकासी गेट पर वाहन टकराने को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार देर रात युवकों ने डॉक्टर की जमकर धुनाई की। पिटाई से गुस्साएं जूनियर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर के बाहर दुकानदारों पर अपना गुस्सा निकालना शुरू कर दिया। उनकी दुकानें पलट दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने डॉक्टरों को शांत कराने की कोशिश की मगर वह नहीं माने। जूनियर डॉक्टर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक ट्रॉमा सेंटर में नाइट शिफ्ट करके डॉ. विवेक और उनके एक साथी एग्जिट गेट से हास्टल जा रहे थे। तभी एग्जिट गेट से स्कूटी सवार दो लोग एंट्री करने लगे। स्कूटी व बाइक में आमने सामने भिड़त हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि डॉक्टर ने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौच करने लगे। बात बढ़ने पर स्कूटी सवार युवक विवेक की धुनाई करके भाग निकले। डॉक्टर ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस वहां लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कूटी नंबर से आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।