{"_id":"5b8abcd342c792465d1d3d92","slug":"teacher-suicide-in-classroom-in-affair-with-student-at-bhartiya-vidya-bhavan-public-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से प्रेम प्रसंग में शिक्षक ने सुसाइड नोट लिखकर क्लास में लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से प्रेम प्रसंग में शिक्षक ने सुसाइड नोट लिखकर क्लास में लगा ली फांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Sep 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में शिक्षक ने लगाई फांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के गोमती नगर विनीत खंड थाना क्षेत्र में स्थित भारतीय विद्या भवन पब्लिक स्कूल में शनिवार शाम एक शिक्षक ने क्लास में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शिक्षक ने स्कूल की ही एक छात्रा से प्रेम प्रसंग के चलते यह कदम उठाया है। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक भारतीय विद्या भवन स्कूल में हिमांशु आर्ट शिक्षक के तौर पर कार्यरत था। आज स्कूल से छुट्टी होने के बाद देर शाम तक जब हिमांशु घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
स्कूल जाकर जब क्लास का दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया तो वह अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर हिमांशु का शव फांसी से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें लिखा है कि मेरी मौत की जानकारी एक मित्र को जरूर दे देना। ज्यादा जानकारी के लिए पुलिस ने स्कूल के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है।