फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher jyoita srivastava suicide case lucknow.

सुसाइड से पहले बोली, ‘मेरी आत्मा देगी गुंडों को सजा’

Sun, 14 Dec 2014 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 14 Dec 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
teacher jyoita srivastava suicide case lucknow.

प्रॉपर्टी हड़पने के लिए होम्योपैथी के एक डॉक्टर और गोमतीनगर थाना के हिस्ट्रीशीटर ने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाली डॉ. ज्योइता श्रीवास्तव (35) को इतना प्रताड़ित किया कि उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


वह मां पंपा श्रीवास्तव के साथ विशालखंड में मकान नंबर 2/87 में रहती थी। मां का कहना है कि डॉक्टर और हिस्ट्रीशीटर ने बेटी को परेशान कर रखा था।

दो साल से वे मकान बेचने का दबाव बना रहे थे। इन्कार करने पर डरा-धमका रहे थे। पीछा करने के साथ ही फोन करके परेशान करते थे।

शुक्रवार रात पथराव कर घर की खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले। मां का कहना है कि दहशत और प्रताड़ना के चलते ही बेटी ने शनिवार सुबह खुद को बेडरूम में बंद कर ब्लेड से गर्दन व कलाई की नसें काट डालीं।
विज्ञापन


चार दिन पहले ज्योइता किसी काम से बाहर गई थी तो डॉक्टर और हिस्ट्रीशीटर उसके पीछे लग गए। रास्ते भर परेशान किया।

मां नहीं समझ पाई क्यों कहा उसने ऐसा

teacher jyoita srivastava suicide case lucknow.

घर लौटकर ज्योइता काफी देर तक गुमसुम बैठी रही। मां ने पूछा तो आंखों में आंसू भरकर बोली, ‘मेरी आत्मा गुंडों को सजा देगी।’ उस वक्त पंपा बेटी का दर्द नहीं समझ पाई थी।

ज्योइता ने सुबह करीब आठ बजे उठकर चाय बनाई। मां के साथ चाय पीने के बाद तबीयत खराब बता कर वह कमरे में चली गई।

दोपहर में जब दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला तो मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो बेड पर ज्योइता का खून से लथपथ शव पड़ा था। पास ही दो ब्लेड पड़े थे। गोमतीनगर के एसओ जहीर खान ने बताया, मृतका की मां ने एक डॉक्टर और एक हिस्ट्रीशीटर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

हालांकि अभी लिखित तहरीर नहीं दी है। युवती के डिप्रेशन में होने की बात भी पता चली है। उसकी मां भी डिप्रेशन की शिकार लग रही है। हो सकता है कि इसी वजह से वह आरोप लगा रही हों। तहरीर मिलने पर छानबीन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed