{"_id":"6a899a612bef84680100fed6","slug":"stressed-over-mobile-emi-youth-jumps-into-yamuna-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151690-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मोबाइल की ईएमआई का तनाव यमुना में कूदा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मोबाइल की ईएमआई का तनाव यमुना में कूदा युवक
विज्ञापन
-पुलिस बनी जिंदगी की आखिरी उम्मीद, गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने युवक को बचाया
-कालिंदी कुंज इलाके की घटना, पुलिस ने काउंसलिंग कर युवक को भेजा घर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आर्थिक तंगी और मोबाइल फोन की ईएमआई के बोझ से तंग आकर एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी, लेकिन कालिंदी कुंज थाने की पुलिस ने समय रहते उसे बचाकर नई जिंदगी दी। घटना शुक्रवार रात भोला घाट कालिंदी पुल के पास की है।
गश्त कर रहे हवलदार शिवम व सिपाही आनंद गौतम ने लोगों का शोर सुनकर तुरंत कार्रवाई की। बाढ़ विभाग के कर्मचारियों ने नाव की मदद से डूबते युवक को पानी से बाहर निकाला गया। 30 वर्षीय दीपक कुमार ओखला फेज-2 निवासी ने बताया कि वह डांस टीचर व माली है। पिछले कुछ महीनों से आमदनी कम होने के कारण वह ईएमआई नहीं चुका पा रहा था, जिससे तनाव में आकर उसने खुदकुशी का फैसला कर लिया।
दक्षिण-पूर्वी डीसीपी विनीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने दीपक को समझाया-बुझाया और परामर्श दिया। इसके बाद उसे पत्नी व साले के साथ सुरक्षित घर भेज दिया गया।