फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tank ful on fake currency

डीजल भराया और जाली नोट थमा दौड़ा दी कार

Mon, 20 Jan 2014 09:37 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 20 Jan 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
tank ful on fake currency

कैसरबाग क्षेत्र के एक पेट्रोलपंप पर नशे में धुत दबंगों ने रविवार शाम कार में एक हजार रुपये का डीजल भराया और सेल्समैन को जाली नोट थमाकर भाग निकले।

विज्ञापन


नोट के जाली होने का पता चलते ही सेल्समैन कार के पीछे दौड़ा और नंबर नोट करके मैनेजर को बताया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम के कैसरबाग चौराहे के पास पेट्रोलपंप पर शाम पांच बजे एक इंडिका कार पहुंची। काले शीशों वाली कार में नशे में धुत चार लोग बैठे थे।

ड्राइवर ने सेल्समैन कमल से एक हजार का डीजल भरने को कहा। कमल ने डीजल भरने के बाद भुगतान मांगा। ड्राइवर ने एक हजार का नोट थमाने के साथ कार दौड़ा दी।

संदेह होने पर कमल ने नोट गौर से देखा। जाली नोट नजर आते ही वह कार के पीछे दौड़ा। शोर सुनकर अन्य कर्मचारी भी दौड़े और कार का पीछा किया। कार रफ्तार से बीएन रोड से होते हुए लालबाग की तरफ भाग निकली।
विज्ञापन


सेल्समैन ने पेट्रोलपंप मैनेजर व मालिक को जानकारी दी। इंस्पेक्टर कैसरबाग राजबहादुर साहू का कहना है कि पेट्रोलपंप से डीजल भराकर भुगतान के बगैर भाग निकलने के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed