फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sweepers death an accidenth

रेलवे लाइन किनारे मिली सफाईकर्मी की क्षत-विक्षत लाश

Sat, 14 Dec 2013 02:05 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 14 Dec 2013 02:05 AM IST
विज्ञापन
Sweepers death an accidenth

गोमतीनगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बादशाहनगर व मल्हौर के बीच रेलवे लाइन किनारे एक सफाई कर्मी की क्षत विक्षत लाश पड़ी मिली।

विज्ञापन


कुछ दूरी पर उसकी साइकिल पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई।

बकौल पुलिस ने प्रथमदृष्टया ट्रेन की चपेट में आकर हादसे में मौत की बात सामने आ रही है। परिवार ने ने अनहोनी की आशंका जाहिर की है।

गोमतीनगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बादशाहनगर व मल्हौर के बीच रेलवे लाइन किनारे एक सफाई कर्मी की क्षत विक्षत लाश पड़ी मिली।

कुछ दूरी पर उसकी साइकिल पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करने की कोशिश की।

लवकुशनगर निवासी दोस्त राकेश उसकी शिनाख्त इंदिरानगर के दीनदयालपुरम मायावती कालोनी निवासी रिंकू(30) के रूप में की।

पुलिस ने बताया कि मूलरूप से बाराबंकी के रामनगर खटका निवासी रिंकू(28) इंदिरानगर के दीनदयालपुरम मायावती कालोनी में अपने ममेरे भाई राजेंद्र के साथ रहता था।


उसके परिवार में मां लज्जा,पिता अनवर बाल्मीकि और छह भाई हैं। लखनऊ में वह एक ठेकेदार मनोज के अंडर में प्राइवेट सफाई कर्मी था।

सूचना पाकर उसका भाई सनी व भाभी मौके पर पहुंचे और बताया कि कल रात उसका मृतक भाई रिंकू बड़े भाई पिंटू के साढ़ू के यहां एक वैवाहिक कार्यक्रम में साइकिल से गया था।
विज्ञापन


उसके बाद वह घर नहीं लौटा था। पुलिस के मुताबिक फिलहाल घरवालों ने किसी प्रकार की कोई आशंका नहीं जाहिर की है और न ही कोई तहरीर दी है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से मौत की बात सामने आ रही है। बाकी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed