फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   suneel rathi statement on munna bajrangi murder.

चाय के समय हुई कहासुनी बनी मुन्ना बजरंगी की हत्या की वजह, STF के सामने कबूला आरोपी राठी

Wed, 11 Jul 2018 09:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 11 Jul 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
suneel rathi statement on munna bajrangi murder.
मुन्ना बजरंगी व सुनील राठी।

एसटीएफ ने बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के मुख्य आरोपी सुनील राठी से मंगलवार को पूछताछ की। राठी ने एसटीएफ को भी वही बात बताई है, जो स्थानीय पुलिस और जेल अधिकारियों से कही थी।

विज्ञापन


एसटीएफ के अनुसार, राठी ने कहा कि सुबह चाय के समय मुन्ना बजरंगी और उसके बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई और बजरंगी ने उसके ऊपर पिस्टल तान दी।

आत्म रक्षा के लिए उसने मुन्ना बजरंगी से पिस्टल छीन कर उसे ही मौत के घाट उतार दिया, लेकिन राठी की थ्यौरी न तो स्थानीय पुलिस के और न ही एसटीएफ के गले उतर रही है।

विज्ञापन

सीमा सिंह की तहरीर पर दर्ज नहीं होगी एफआईआर

suneel rathi statement on munna bajrangi murder.
डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : amar ujala

मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने को कहा कि उसकी पत्नी सीमा सिंह की ओर से दी गई तहरीर पर अलग से एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। पूर्व में जेल प्रशासन की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में ही इस तहरीर को शामिल कर विवेचना की जाएगी। डीजीपी ने यह जानकारी यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मीडियाकर्मियों को दी।

उन्होंने कहा कि मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में पुलिस से कोई चूक नहीं हुई है। पुलिस न्यायालय के आदेश का पालन कर रही थी और उसे पूरी सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। बजरंगी को दो एम्बुलेंस और पर्याप्त पुलिस बल के साथ झांसी से बागपत जेल लाया गया था। 12 घंटे के सफर में कहीं कोई दिक्कत नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि मुन्ना बजरंगी की हत्या जेल के अंदर हुई। इस पूरे मामले को मुख्यमंत्री ने भी गंभीरता से लिया है। न्यायिक जांच, मजिस्ट्रेटी जांच और विभागीय जांच के साथ-साथ पुलिस भी इस मामले में विवेचना कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण में जिसकी भी लापरवाही होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सीमा सिंह ने इन पर लगाए थे आरोप

suneel rathi statement on munna bajrangi murder.
सीमा सिंह - फोटो : amar ujala

गौरतलब है कि बजरंगी की पत्नी सीमा ने तहरीर में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पूर्व पुलिस अधिकारी जीएन सिंह, जीएन सिंह के बेटे प्रदीप सिंह समेत कई लोगों को पति की हत्या के लिए जिम्मेदार माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed