फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   suicide in lucknow.

शादी से ठीक पहले ऐसा क्या हुआ कि दे दी जान

Sun, 15 Feb 2015 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 15 Feb 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
suicide in lucknow.

लखनऊ के बीकेटी में शनिवार शाम एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। दो दिन पहले बृहस्पतिवार को ही उसका तिलक चढ़ा था और 22 फरवरी को शादी होनी थी।

विज्ञापन


पिता ने वर पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। गांव देवरई खुर्द के अशोक सिंह चौहान ने बताया कि बेटी अनुराधा उर्फ प्रीति (24) के मोबाइल पर शाम के समय होने वाली ससुराल से फोन आया।
विज्ञापन


बात करते हुए वह कमरे में गई। काफी देर तक बाहर न आने पर आवाज दी गई, जवाब न मिलने पर खिड़की से देखा तो फंदे पर लटक रही थी।

एमए फाइनल कर रही अनुराधा की 22 फरवरी को मड़ियांव के केशवनगर निवासी आलोक से शादी तय थी। आरोप है कि टेल्को में कार्यरत आलोक और उसके घरवाले दहेज को लेकर उलाहना दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रीति ने फोन पर भी आलोक को समझाना चाहा, बावजूद इसके रुख में बदलाव न आने पर दुखी होकर खुदकुशी कर ली। एसओ विजय शंकर यादव का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed