फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student create problem in marriage

मुफ्त की दावत उड़ा रहे एलयू छात्रों को पीटने पर बवाल

Wed, 11 Dec 2013 10:39 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ Updated Wed, 11 Dec 2013 10:39 AM IST
विज्ञापन
student create problem in marriage

डालीगंज के उत्सव लॉन में आयोजित शादी में मुफ्त की दावत उड़ाने पहुंचे विश्वविद्यालय के तीन छात्रों को बारातियों ने पकड़कर पीट दिया।

विज्ञापन


जानकारी पाकर विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में रहने वाले 60-70 छात्र उत्सव लॉन पहुंच गए और जमकर तोड़फोड़ और पथराव किया। दहशत से बराती और जनाती भाग खड़े हुए।

गुस्साए छात्र आईटी चौराहा से डालीगंज जाने वाली सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। उन्हें समझाने आए एडीशनल प्रॉक्टर की कार भी इन लोगों ने तोड़ डाली।

पुलिस ने छात्रों को तितर-बितर करने के लिए लाठियां पटकीं तो उन्होंने भी जवाब में पथराव किया। बैनर-पोस्टर उखाड़कर छात्रों ने आग लगा दी।

पुलिस अफसरों के साथ ही कई थानों की फोर्स और पीएसी बुलवाई गई लेकिन छात्रों पर काबू नहीं पाया जा सका। देर रात तक बवाल चल रहा था।

उत्सव लॉन में लवकुशनगर निवासी अजय की बहन की शादी का समारोह चल रहा था। रात करीब नौ बजे विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में रहने वाले कई छात्र भी खाना खाने यहां आ गए।
विज्ञापन


वर-वधू पक्ष के लोगों ने शक होने पर बी-कॉम थर्ड इयर के छात्र संग्राम सिंह, अविनाश राय और सतीश सिंह को पकड़कर पूछताछ शुरू की।

इसी बीच मौके पर कई लोग एकत्र हो गए और छात्रों की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस को सूचना देकर बुलवा लिया गया।

बताते हैं कि मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी छात्रों से मारपीट की गई। उधर, छात्रों को पकड़कर पीटने की खबर सुनते ही हॉस्टलों में आक्रोश फैल गया।

60-70 छात्र उत्सव लॉन पहुंचे और तोड़फोड़-पथराव व मारपीट शुरू कर दी। समारोह में भगदड़ मच गई। वर-वधू के साथ ही बराती-जनाती अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉन खाली होने के बाद छात्र सड़क पर आ गए और पशुपालन विभाग के सामने जाम लगा दिया। छात्र मारपीट करने वाले बराती और जनातियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

एएसपी ट्रांसगोमती हबीबुल हसन और सीओ महानगर राजेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और छात्रों पर काबू पाने के लिए पीएसी की एक कंपनी सहित कई थानों की फोर्स बुलवा ली।


छात्रों को समझाने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं माने। पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचना दी जिसके बाद एडीशनल प्रॉक्टर डॉ. दिनेश कुमार मौके पर आए।

छात्रों ने उनकी कार भी तोड़ डाली। इसके बाद छात्रों ने घूम-घूमकर पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी। आसपास लगे बैनर और पोस्टर नोचकर उनमें आग लगा दी।

पुलिस ने लाठियां पटककर खदेड़ने की कोशिश की तो छात्रों ने पथराव कर उन्हें पीछे धकेल दिया। इस बीच मारपीट में घायल तीनों छात्रों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

उधर, माहौल बिगड़ने के डर से पुलिस छात्रों पर सख्ती करने से बचती रही। देर रात तक छात्र सड़क पर बैठे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed