{"_id":"623196387feaac6972437a56","slug":"stone-pelting-on-apna-dal-mla-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: अपना दल के नवनिर्वाचित विधायक पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहराइच: अपना दल के नवनिर्वाचित विधायक पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे
Wed, 16 Mar 2022 03:00 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 16 Mar 2022 03:00 PM IST
सार
अपना दल के नवनिर्वाचित विधायक के काफिले पर मंगलवार को बहराइच के नानपारा में पथराव हो गया। जिसमें विधायक का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार्यकर्ताओं से मिलकर वापस लौट रहे अपना दल के नवनिर्वाचित विधायक के ऊपर हमला हो गया। पथराव में अपना दल के विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि विधायक बाल-बाल बच गए। विधायक की गाड़ी पर पथराव की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विधायक सुरक्षित अपने घर के लिए रवाना हो गए है।
विज्ञापन
नानपारा विधानसभा से भाजपा के सहयोगी अपना दल के विधायक रामनिवास वर्मा चुनाव जीतने के बाद कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। विधायक मंगलवार शाम को कार्यकर्ताओं से मिलकर वापस घर आ रहे थे। बताया जाता है कि नानपारा-बहराइच हाईवे पर मटेरा चौराहे के पास अराजक तत्वों ने विधायक पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
अराजक तत्वों द्वारा किए गए पथराव में विधायक के वाहन का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पत्थर ड्राइवर की तरफ गिरने पर विधायक बाल-बाल बच गए। विधायक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर नानपारा सीओ जंग बहादुर यादव व मटेरा थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मटेरा थानाध्यक्ष ने बताया कि विधायक व वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित है। विधायक अपने घर के लिए रवाना हो चुके है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।