फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   step mother tortures daughter in sultanpur

भाई के साथ मिलकर सौतेली मां बेटी के साथ करती रही ये करतूत!

Sun, 07 Jun 2015 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सुल्तानपुर कादीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,सुल्तानपुर कादीपुर Updated Sun, 07 Jun 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
step mother tortures daughter in sultanpur

सौतेली मां पांच दिनों से बेटी को घर में बंधक बनाकर सुई से गोदती रही। गुरुवार को किसी तरह से किशोरी घर से निकली और ग्रामीणों से आपबीती सुनाई।

विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना के बाद मुंबई से गांव पहुंचे चाचा ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मिठनेपुर गांव निवासी फिरोज अहमद की पहली शादी नाजिमा के साथ हुई थी। नाजिमा से बेटी तस्लीम (4) और तहजीम (15) पैदा हुई थीं। करीब 10 वर्ष पूर्व नाजिमा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाजिमा की मौत के बाद चार वर्ष की उम्र में ही तस्लीम की मौत हो गई थी। इसके बाद फिरोज ने शाकिरा से शादी की थी।

शादी के बाद फिरोज अपनी बेटी तहजीम की जिम्मेदारी शाकिरा को देकर सऊदी अरब कमाने के लिए चला गया।

पत‌ि के जाते ही शुरू कर दिया जुल्म

step mother tortures daughter in sultanpur

पति के सऊदी जाने के बाद से लगातार शाकिरा अपने भाई जमील अहमद, बहन गुलशन के साथ मिलकर उस पर जुल्म ढाना शुरू कर दिया। बीते पांच दिनों से तहजीम को घर में ही शाकिरा और जमील ने बंधक बनाकर सुई से गोदते रहे।

गुरुवार को किसी तरह तहजीम घर से बाहर निकली और ग्रामीणों को आपबीती सुनाई। ग्रामीणों ने तहजीम को शरण देकर घटना से मुंबई में रहने वाले तहजीम के चाचा सरफराज को सूचित किया।
 
भतीजी के साथ हो रहे जुल्म की जानकारी मिलते ही शुक्रवार को सरफराज गांव पहुंचे और शनिवार को तहजीम को लेकर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस तहजीम के शरीर पर सुई से गोदे गए निशान को देखकर दंग रह गई।

सरफराज ने शाकिरा समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इस बाबत इंस्पेक्टर रामजी चौधरी ने बताया कि उन्हें तहरीर मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed