फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp leader threats vdo.

रिवॉल्वर तान बोले पूर्व विधायक, ‘सपा नेता हूं, जिंदा नहीं छोड़ूंगा’

Sat, 03 Jan 2015 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Sat, 03 Jan 2015 01:22 PM IST
विज्ञापन
sp leader threats vdo.

अपराधी तो अपराधी यूपी में पुलिस से लेकर नेता सब दबंग हैं। बहराइच में जब एक सपा नेता के मन की नहीं हुई तो उसने वीडीओ पर रिवॉल्वर तान दी। इतना ही नहीं खुद को सपा नेता बताते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन


‘मैं सपा का नेता हूं और मेरी पत्नी विधायक है। मैं तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ूंगा।’ यह धमकी देते हुए शुक्रवार को पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने शिवपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चौकसाहार के वीडीओ मंशाराम यादव पर रिवॉल्वर तान दी।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने धमकी इसलिए दी क्योंकि वीडीओ ने प्रधान को ग्राम विकास निधि से 10 लाख का फर्जी भुगतान करने से मना कर दिया था।

किसी तरह बचकर निकले वीडीओ ने कोतवाली नगर में पूर्व विधायक, ग्राम प्रधान चौकसाहार व उसके बेटे को नामजद किया है।

...और सीने पर रख दी रिवॉल्वर

sp leader threats vdo.
मंशाराम ने बताया कि शुक्रवार सुबह दिलीप वर्मा ने अपने आवास पर उन्हें बुलवाया। वहां ग्राम चौकसाहार का प्रधान छत्रपाल यादव का पुत्र बृजेंद्र भी था।

इसके बाद दिलीप ने चौकसाहार ग्राम पंचायत विकास निधि से विकास के नाम पर 10 लाख रुपये का फर्जी भुगतान करने का दबाव बनाया। प्रधान के नाम पर चेक काटने की बात कही।

वीडीओ के इन्कार करने पर सीने पर रिवॉल्वर रख दी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्रधान छत्रपाल यादव, पूर्व विधायक और प्रधान पुत्र बृजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। वीडीओ ने बताया कि बृजेंद्र ने पहले भी दबाव बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed