फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP leader threatens a teacher in Lucknow.

अब सपा नेता ने रिटायर्ड शिक्षिका पर तानी रिवाल्वर

Sun, 10 Jul 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 10 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
SP leader threatens a teacher in Lucknow.
demo pic

सत्ता के नशे में चूर सपा नेताओं की दबंगई और गुंडागर्दी का सिलसिला थम नहीं रहा। बृहस्पतिवार को चिनहट में सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर के उपद्रव के बाद शुक्रवार देर रात इंदिरानगर में सपा नेता फाखिर सिद्दीकी ने पार्किंग के विवाद में रिटायर्ड शिक्षिका महजबी बेगम के घर में घुसकर मारपीट की।

विज्ञापन


रिटायर्ड शिक्षिका और उनके बेटे सैय्यद अफजाल अहमद ने विरोध किया तो लाइसेंसी रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी। सैय्यद अफजाल ने इंदिरानगर थाना में तहरीर दी है। एसओ नोवेंद्र सिंह सिरोही ने कहा कि कार की पार्किंग को लेकर विवाद है। शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


सैय्यद अफजाल एक सॉफ्टवेयर कंपनी में प्रमोटर हैं और इंदिरानगर के पानी गांव में रहते हैं। उनकी मां महजबी बेगम रिटायर्ड शिक्षिका हैं।

शराब के नशे में धुत था सपा नेता व उसका बेटा

SP leader threatens a teacher in Lucknow.
demo pic

बकौल सैय्यद अफजाल, शुक्रवार रात करीब 11 बजे सपा नेता फाखिर सिद्दीकी और उनका भतीजा शेखू घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे। दोनों शराब के नशे में बुरी तरह से धुत थे।

विरोध करने पर दोनों घर के भीतर घुस आए और मां-बेटे पर लाइसेंसी रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी। मुहल्ले में शोरगुल मच गया। सैय्यद ने फोन कर राजीवनगर निवासी रिश्ते के भाई रेहान को बुलवा लिया। भीड़ एकत्र होते देख फाखिर और उसका भतीजा भाग गए।

रेहान का कहना है कि फाखिर का घर भी पास ही है। अक्सर वह अपनी गाड़ियां रिटायर्ड शिक्षिका के घर के पास खड़ी कर देते हैं जिसे लेकर झगड़ा व कहासुनी होती है।

एक साल पहले भी फाखिर ने मां-बेटे को घर में घुसकर पीटा था। सत्ता के रसूख के चलते स्थानीय पुलिस शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं करती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed