फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp leader shivanand tiwari shooted by unknown person.

सपा नेता शिवानंद तिवारी की गोली मारकर हत्या

Thu, 08 Jan 2015 08:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Thu, 08 Jan 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन
sp leader shivanand tiwari shooted by unknown person.

सपा व्यापार सभा के जिला सचिव शिवानंद तिवारी की मंगलवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उनका शव गांव में मंडप मंदिर के पास सड़क पर पड़ा मिला। बताते हैं कि मंगलवार देर शाम शिवानंद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बाद में शहर में ही उनकी कुछ लोगों से कहासुनी व झगड़ा हुआ। शिवानंद के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम खरगू चांदपुर के मजरे वादीपुरवा निवासी शिवानंद तिवारी उर्फ भुर्रे उर्फ सनी उपासक (32) समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के  जिला सचिव थे। इसके अलावा गांव के पास मंडप देव स्थान के उपासक थे। मंगलवार सुबह वह घर से निकले थे और बुधवार भोर गांव में मंडप मंदिर के पास सड़क पर कुछ लोगों ने उन्हें बेसुध पड़ा देखा।
विज्ञापन


पास ही सनी की बाइक भी पड़ी थी। बाद लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके  बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सनी के शरीर पर चोट के निशान देखे। सनी के पेट में दाहिनी ओर और पीठ के बीच गहरे जख्म दिखा, जिससे धीरे-धीरे खून निकल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों से हुआ था झगड़ा

sp leader shivanand tiwari shooted by unknown person.

पुलिस के अनुसार सनी की गोली मारकर हत्या की गई है। वहीं, हत्या की सूचना पर सनी के समर्थकों के साथ ही सपा के नेता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने लगे। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री योगेश प्रताप सिंह भी पोस्टमार्टम हाउस में पहुंच कर सनी के घरों वालों से मिले और घटना की जानकारी ली।

उधर,सनी के पिता जर्नादन तिवारी ने देहात कोतवाल में अज्ञात के खिलाफ सनी की हत्या किए जाने की तहरीर दी है।सनी की हत्या बड़े ही सुनियोजित तरीके से किए जाने की आशंका जताई जा रही है। कटहाघाट से डेहरास रोड पर मंडप मंदिर के पास जहां सनी का शव पड़ा था, वहां खून के निशान नहीं मिले हैं और न ही वहां पर दुघर्टना होने को कोई सबूत मिला है।

सनी के शरीर पर खरोच के निशान भी नहीं मिले हैं। पुलिस के मुताबिक सनी की शहर में कुछ लोगों से कहासुनी व झगड़ा होने की बात इस ओर इशारा कर रही है कि उनकी हत्या शहर या फिर शहर के बाहर ले जाकर की गई। सवाल यह उठता है कि हत्या के बाद शव को मंडप मंदिर के पास क्यों फेंका गया?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed