फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP leader beaten to death in PGI thana area in Lucknow.

लखनऊ: सपा नेता की लाठी-डंडों व कुदाल से पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान मौत

Tue, 19 Apr 2022 02:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Apr 2022 02:16 PM IST
सार

लखनऊ के पीजीआई इलाके में सपा नेता की सब्जी विक्रेताओं के साथ मारपीट हो गई। मंगलवार को इलाज के दौरान पीजीआई में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
SP leader beaten to death in PGI thana area in Lucknow.
मृतक रोहित। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पीजीआई इलाके में सोमवार रात दो गुटों में विवाद हो गया जिसमें सब्जी विक्रेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर सपा नेता को लाठी-डंडों व कुदाल से जमकर पीटा। परिजनों ने उसको गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने क्षेत्र में रहने वाले सब्जी विक्रेता समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पीजीआई चिरैयाबाग निवासी उर्मिला देवी के मुताबिक उनका बड़ा बेटा रोहित सोमवार रात सेक्टर 8 बाजार गया था। वहां रेवतापुर निवासी सचिन यादव और शिव कुमार ने उसे साथियों के साथ लाठी-डंडे और कुदाल से बुरी तरह से पीटा। उसकी चीखपुकार सुनकर राहगीर एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की मदद से रोहित को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरी तरफ रोहित की मौत की खबर सुनते ही उसकी पत्नी पूनम बेहोश होकर गिर गई। वहीं बेटे की मौत से मां उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल है। एसीपी कैंट के मुताबिक दोनों के बीच बहुत पहले किसी मामूली बात पर विवाद की बात समाने आई है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना पीटा कि हाथ-पैर टूट गए

परिजनों के मुताबिक रोहित समाजवादी पार्टी की व्यापार सभा का जिला सचिव था। उसका पड़ोस में रहने वाले सचिन से बहुत पहले किसी बात पर विवाद हुआ था। तभी से वह खुन्नस रखता था। गुरुवार रात आरोपी ने साथियों के साथ इतना पीटा कि उसके हाथ-पैर टूट गए। वहीं कुदाल के वार से शरीर में कई गहरे घाव हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed