फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   son of a sub inspector commits suicide in barabanki.

बाराबंकी में दरोगा पुत्र को गोली मारकर की आत्महत्या, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

Wed, 19 Sep 2018 10:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Updated Wed, 19 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
son of a sub inspector commits suicide in barabanki.
आशुतोष सिंह - फोटो : amar ujala

बाराबंकी के प्रतापगढ़ में तैनात दरोगा के पुत्र ने कमरे में बंद कर खुद को गोली से उड़ा दिया। पुलिस ने जांच के दौरान मौके से तमंचा बरामद किया है। घटना के पीछे क्या कारण है इसका पुलिस पता लगा रही है। हालांकि लोगों में चर्चा है कि मामला संदिग्ध है। इकलौते बेटे की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


कोठी थाना क्षेत्र के टिकैतनपुरवा गांव निवासी जगन्नाथ सिंह पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर प्रतापगढ़ जिले में तैनात हैं। दरोगा का इकलौता पुत्र आशुतोष सिंह (30) वर्ष गांव में ही अपनी दादी रामदुलारी, पत्नी शालिनी के साथ रहता था। आशुतोष की एक पांच साल की बेटी यीशु भी है।
विज्ञापन

आशुतोष की मां प्रतिमा की तबीयत लगभग चार माह से खराब चल रही है जिनका इलाज सफेदाबाद के अस्पताल में चल रहा है। बताते हैं कि मां की बीमारी के चलते आशुतोष काफी परेशान रहा था। मंगलवार को पत्नी शालिनी अपनी पुत्री को लेकर मायके कोटपुरवा थाना रामसनेहीघाट चली गई थी। घर में आशुतोष व उसकी दादी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे अचानक आशुतोष के कमरे से गोली की आवाज सुनने के कारण ग्रामीण सहम गए। जब ग्रामीण व परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो देखा आशुतोष खून से लथपथ पड़ा था। चाचा सुरेश सिंह व ग्रामीणों की मदद से तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने सुबह 7.05 बजे उसे मृत घोषित कर दिया।


इसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार का कहना है यह घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed