फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   son in jail, mother died

बेटे की गिरफ्तारी का लगा सदमा, हुई मां की मौत

Sun, 22 Sep 2013 12:27 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 22 Sep 2013 12:27 PM IST
विज्ञापन
son in jail, mother died

नाका क्षेत्र में मारपीट के मामले में बेटे की गिरफ्तारी का एक बुजुर्ग

विज्ञापन
महिला को ऐसा आघात लगा कि उसकी मौत हो गई।

इससे आक्रोशित परिवार ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। एएसपी ने आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मोहल्ला हरिनगर दुगावां में बाइक खड़ी करने को लेकर प्रतीक सोनी उर्फ राजा का 17 सितंबर को अपने पड़ोसी अशोक गुप्ता से विवाद हो गया था।

इस पर अशोक ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसकी भनक लगने पर राजा अंडरग्राउंड हो गया और कोर्ट में पैरवी शुरू की। इस दौरान दुगावां चौकी इंचार्ज रवि श्रीवास्तव ने राजा की तलाश में कई बार उसके घर दस्तक दी।

बताते हैं कि चौकी इंचार्ज शुक्रवार रात कांस्टेबल जावेद को साथ लेकर राजा के घर पहुंचे और उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। राजा व उसके परिवार ने कोर्ट में की कार्रवाई का हवाला देकर गिरफ्तारी का विरोध किया।


इसके बाद राजा की मां धन देवी देर रात परिवार के कुछ लोगों को साथ लेकर नाका कोतवाली पहुंची और बेटे को रिहा करने की मांग की। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उनसे अभद्रता करते हुए कहा कि राजा का दाखिला हो चुका है और कोर्ट से ही छूटेगा।

रात में उसे गर्म किया जाएगा। इससे बुरी तरह घबराई धन देवी अपने घर लौटी। तड़के चार बजे उनकी हालत बिगड़ने लगी। बेटी नीलम व दामाद केके सोनी ने उन्हें बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां धन देवी ने दम तोड़ दिया।

इससे आक्रोशित परिवार सुबह आठ बजे दुगावां चौकी के पास पहुंचा और शव सड़क पर रख प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला तूल पकड़ते देख पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। एसपी ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed