फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   slow speed police

डीआईजी का आदेश पहुंचने में लग गए चार दिन

Sun, 10 Nov 2013 01:59 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Sun, 10 Nov 2013 01:59 AM IST
विज्ञापन
slow speed police

वीमेन पावर लाइन में गोली चलने के मामले में डीआईजी रेंज द्वारा जारी जांच के आदेश को सीओ हजरतगंज के ऑफिस तक पहुंचने में तीन दिन लग गए।

विज्ञापन


इस बीच डीआईजी ने सीओ को जांच कर सच्चाई का पता लगाने के आदेश दिए हैं।

वीमेन पावर लाइन की कैंटीन में गोली चलने के मामले में डीआईजी रेंज नवनीत सिकेरा द्वारा बुधवार को जारी जांच के आदेश शनिवार को सीओ हजरतगंज के ऑफिस में पहुंचे।
विज्ञापन


हालांकि आदेश का बंद लिफाफा रात तक खुला नहीं था। इस बीच डीआईजी ने बताया कि सीओ हजरतगंज को गहनता से जांच कर सच्चाई का पता लगाने के आदेश दिए गए हैं।

इसके लिए विभिन्न तरीके इस्तेमाल करने का सुझाव दिया गया है। उन्होंने कहा कि मीडिया के जरिए उन्हें गोली चलने की जानकारी मिली थी। पता चला कि पिस्टल खाली करने के दौरान गोली चली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वीमेन पावर लाइन के प्रभारी व अन्य कर्मचारियों को घटना छुपाने पर कड़ी फटकार लगाई और सीओ हजरतगंज को जांच सौंपी थी।

वहीं, वीमेन पावर लाइन के प्रभारी कुंवर राघवेंद्र सिंह ने फायरिंग की बात गलत बताई है। उनका कहना है कि न तो उनके पास लाइसेंसी हथियार है और न ही सर्विस पिस्टल है।

कोई नशा नहीं करते हैं। ऐसे में किसी ने बदनाम करने के लिए साजिश रची। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed