फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SIT filed chargesheet against five in Ghajiyabad shamshan ghat case.

गाजियाबाद श्मशान हादसे में एसआईटी ने पांच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

Thu, 08 Apr 2021 12:23 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Apr 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
SIT filed chargesheet against five in Ghajiyabad shamshan ghat case.
- फोटो : amar ujala

गाजियाबाद के उखलारसी गांव में श्मशान घाट की नई बनी छत गिर जाने से परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए 24 लोगों की मौत और लगभग 20 के घायल होने की घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एसआईटी ने अपनी चार्जशीट विशेष न्यायाधीश मनोज पांडेय की कोर्ट में दाखिल कर दी।

विज्ञापन


एसआईटी में मुरादनगर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका सिंह चौहान, नगर पालिका परिषद के रिटायर्ड अवर अभियंता चंद्रपाल सिंह, श्मशान घाट की छत बनवाने वाले ठेकेदार अजय त्यागी, संजय गर्ग और सुपरवाइजर आशीष को जिम्मेदार ठहराया गया है।
विज्ञापन


एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल करके बताया है कि इन पांचों आरोपियो के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं। लिहाजा इन पांचों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा रही है। हालांकि, अन्य आरोपियो के खिलाफ अभी भी विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि मामले की रिपोर्ट गाजियाबाद के मुरादनगर थाने में गत 3 जनवरी को दर्ज की गई थी जिसमें बताया गया था कि मुरादनगर के उखलारसी गांव में बम्बा रोड स्थित श्मशान घाट में नगर पालिका परिषद द्वारा छत का निर्माण कराया गया था।

कहा गया कि 3 जनवरी को श्मशान घाट की नवनिर्मित छत के गिरने से परिजन का अंतिम संस्कार करने आये 24 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद विवेचना के दौरान मुरादनगर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका सिंह चौहान, नगर पालिका परिषद के रिटायर्ड अवर अभियंता चंद्रपाल सिंह, ठेकेदार अजय त्यागी, संजय गर्ग और सुपरवाइजर आशीष को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।


इसी दौरान सरकार ने मामले की विवेचना गाजियाबाद पुलिस से लेकर एसआईटी को सौंप दी थी जिस पर एसआईटी ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की और सबूत इकट्ठा करने के बाद आरोपियो के खिलाफ गैरइरादतन हत्याएं, तोड़फोड़ व सरकारी धन का गबन करने समेत अन्य आरोपों में चार्जशीट दायर कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed