फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sipahi attacked on raebareli road in Lucknow.

Lucknow News: बाइक टकराने पर सिपाही पर हमला, पिस्तौल लूटने का प्रयास

Thu, 07 Jul 2022 05:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Jul 2022 05:11 PM IST
सार

लखनऊ के पीजीआई रोड पर कुछ युवकों ने एक सिपाही पर हमला कर दिया। सिपाही का आरोप है कि युवकों ने उससे पिस्तौल छीनी और फायरिंग भी की।

विज्ञापन
Sipahi attacked on raebareli road in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीजीआई के रायबरेली रोड वृंदावन चौकी के पास बुधवार देर रात को बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों का सिपाही से विवाद हो गया। सिपाही रोशन रजा पर युवकों ने हमला बोल दिया। आरोपियों ने सिपाही की पिटाई की। आरोप है कि पिस्तौल छीनकर फायरिंग की। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग जुटे तो हमलावर वहां से फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। वहीं सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक कल्ली पश्चिम स्थित पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रोशन रजा मोहनलालगंज इलाके में रहते हैं। वह पीएसओ की ड्यूटी पर तैनात है। बुधवार रात को ड्यूटी से छूटने के बाद वह बाइक से घर जा रहे थे। वृंदावन चौकी के पास बाइक सवार युवकों से उनकी बाइक टकरा गई। सिपाही के मुताबिक बाइक सवारों ने उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने सिपाही की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं पिस्तौल छीनने लगे और फायरिंग कर दी। पिस्तौल हमलावरों के हाथ में देखकर सिपाही भिड़ गया। उसने किसी तरह से उनसे पिस्तौल छीनी। शोर सुनकर स्थानीय लोग और पुलिस कर्मी दौड़े तो हमलावर भाग निकले। हमले में चोटिल सिपाही को ट्रामा-टू-एपेक्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक सिपाही रोशन रजा की तहरीर पर बाइक नंबर के आधार पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी सरस्वतीपुरम प्रापर्टी डीलर अतुल पाठक को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सिपाही से पिस्तौल ले ली गई है। उसे थाने में जमा करा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed