फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shopping routed to steal ATM card girlfriend

गर्लफ्रेंड की शॉपिंग के चक्कर में धरा गया चोर

Thu, 26 Sep 2013 03:16 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ Updated Thu, 26 Sep 2013 03:16 AM IST
विज्ञापन
Shopping routed to steal ATM card girlfriend

चोरी के दौरान मिले एटीएम कार्ड से शॉपिंग का शौक बदमाशों पर भारी पड़ा। मॉल में गर्ल फ्रैंड के लिए गिफ्ट, मंहगे कपड़े, शूज खरीदने के दौरान चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाने के लिए पुलिस से संपर्क किया है।

विज्ञापन


गुडंबा के राजीवनगर कल्याणपुर निवासी राजेश चंद्र जोशी के घर सोमवार दोपहर चोरी हुई थी। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। रात करीब नौ बजे घर पहुंचने पर राजेश को ताला टूटा मिला।
विज्ञापन


अंदर नगदी, जेवरात व अन्य कीमती सामान सहित बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम कार्ड गायब था। पुलिस को सूचना देने के साथ ही उन्होंने कार्ड बंद कराया। इसके बाद मंगलवार को राजेश अकाउंट का स्टेटमेंट निकलवाने बैंक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि चोरी गए एटीएम कार्ड से 55,381 रुपये की खरीदारी की गई है। डीटेल निकलवाने पर पता चला कि गोमतीनगर स्थित फैशन स्क्वॉयर मॉल से शॉपिंग की गई है। इसके बाद एक ब्रांडेड शोरूम से जींस और स्पोर्ट्स शूज़ खरीदे गए।

शॉपिंग के बाद रात करीब आठ बजे कैंट रोड स्थित दीप पैलेस होटल में 4500 रुपये की शराब पी गई। राजेश ने गुडंबा एसओ को शॉपिंग की जानकारी देते हुए मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों से चोरों का सुराग मिलने की बात कही।


मामले की विवेचना कर रहे दरोगा राममूर्ति यादव ने बताया कि चोरों ने एटीएम कार्ड स्वैप कर शॉपिंग की है। फुटेज निकलवाने के लिए शॉपिंग मॉल के मैनेजमेंट से बात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed