{"_id":"0e96e3f7d0231a96cd669dfd31df1912","slug":"shivam-murder-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर बेटा नहीं, घर आई उसकी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जन्मदिन पर बेटा नहीं, घर आई उसकी लाश
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 30 Nov 2013 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसे एक मां की बदकिस्मती ही कहेंगे कि जन्मदिन से पांच दिन पहले उसके बेटे को मार डाला गया और जन्मदिन पर उसकी लाश घर पहुंची।
विज्ञापन
मां और परिवारजनों ने जब मासूम शिवम की लाश देखी, तो बिलख पड़े।
बताते चलें कि 24 नवंबर को ठाकुरगंज में कनक सिटी के शरीपुरा चंद्रिका बिहार कॉलोनी में दुकानदार संतोष जोशी ने भांजे सोनू और अजय के साथ दौलत की लालच में मनोज गुप्ता के चार वर्षीय बेटे शिवम को अगवा कर लिया था।
पढ़ें- मासूम शिवम के हत्यारों पर फूटा लोगों का गुस्सा
इसके बाद पकड़े जाने के डर से हत्या कर मासूम का शव गोमती में फेंक दिया था। आठ लाख रुपये फिरौती मांगने पर ठाकुरगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों को धर दबोचा।
विज्ञापन
घटना के बाद से ही पुलिस शव की खोज कर रही थी और शनिवार सुबह शव गोमती नदी से शव निकाला जा सका।
पढ़ें-मासूम को मारकर 'अंकल' ने मांगी आठ लाख फिरौती
विज्ञापन
गुस्साई भीड़ ने दिखाया गुस्सा
आरोपियों पर लोगों ने गुस्सा दिखाया। थाने पर पूछताछ होने के दौरान भीड़ ने उनके घर धावा बोला और अभद्रता की। इसके बाद भीड़ थाने जा पहुंची जमकर बवाल काटा। पुलिस ने बमुश्किल हालात संभाले।
उधर, दोपहर बाद भारी सुरक्षा घेरे में आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद सीजेएम ने आरोपी संतोष, सोनू एवं अजय को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)