{"_id":"5eac2d828ebc3e909b669fc8","slug":"sexual-assault-on-a-minor-girl-in-ramgaon-thana-kshetra-in-bahraich-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: गांव के तालाब से मिट्टी निकालने गई मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहराइच: गांव के तालाब से मिट्टी निकालने गई मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
Fri, 01 May 2020 07:39 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 01 May 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में तालाब से मिट्टी निकालने जा रही मासूम बालिका को गांव के ही दो युवकों ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
एएसपी व सीओ ने घटना स्थल का जायजा लिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
दरअसल, रामगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लगभग10 वर्षीय मासूम बालिका अपने गांव के बाहर तालाब से मिट्टी निकालने अपने घर से निकली हुई थी। रास्ते में बालिका को अकेली देखकर गांव के ही दो लड़कों की नीयत बदल गई। दोनों लड़की को खींचकर मक्के के खेत में ले गए और लड़की से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
लड़की किसी तरह लहूलुहान हालत में वहां से भागकर अपने घर पहुंची और पूरी घटना अपने परिजनों को बताई जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी होने पर एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह व महसी सीओ शंकर प्रसाद ने घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
एएसपी रवींद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रामगांव थानाध्यक्ष राजमणि शुक्ला मामले की जांच कर रहे है। तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।