फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sex racket exposed in lucknow

'साहब' के घर में बड़े सेक्स रैकट का भांडाफोड़!

Mon, 04 Aug 2014 05:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 04 Aug 2014 05:11 PM IST
विज्ञापन
sex racket exposed in lucknow

लखनऊ के हाई प्रोफाइल इलाके गोमतीनगर एक्सटेंशन में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


यह सेक्स रैकेट लखीमपुर निवासी पीडब्ल्यूडी इंजीनियर सुनील श्ांखवार के फ्लैट पर चल रहा था।

फ्लैट के आसपास लोगों ने कई बार इस पर आपत्ति दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

हालांकि सोमवार को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फ्लैट पर मुआयना किया और लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि अभी एक महीना पहले ही एक और बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था।

एक साथ रहते थे लड़के और लड़कियां

sex racket exposed in lucknow

पुलिस के मुताबिक, गोमतीनगर एक्सटेंशन यमुना अपार्टमेंट रिवर व्यू के एक फ्लैट में यह गंदा खेल लगभग साल भर से चल रहा था।

बताया जा रहा है कि साल भर से कुछ लड़के-लड़कियां यहां किराए पर रह रहे थे। सोमवार सुबह उन्हीं में से एक लड़का शराब के नशे में अर्द्धनग्न अवस्‍था में कमरे से बाहर निकला और जीने पर गिर गया।

यह देखकर आसपास के लोगों को गुस्सा आया और उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया।

बताते चलें कि आसपास के लोगों को लड़के-लड़कियों के रहन-सहन पर शुरू से ही शक था लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि सोमवार सुबह पुलिस ने तत्परता दिखाई और मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और लोगों के बीच हुई झड़प

sex racket exposed in lucknow

मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से नौ लड़के और तीन लड़कियों को ‌गिरफ्तार किया है।

कमरे में से बीयर की कई बोतलें बरामद हुई हैं। पकड़े गए लड़कों में से एक अंकित दास भी है, जिसे अखिलेश दास का भतीजा बताया जा रहा है।

उधर, आसपास के लोगों से एफआईआर दर्ज करने को लेकर पुलिस से बहस भी हो गई। लोगों का कहना था कि पुलिस ऐसे केस में कोई धारा नहीं बनने की बात कर रही है। लोगों का कहना था कि जो भी चीजें कमरे से बरामद हुईं हैं, क्या वे सुबूत के लिए काफी नहीं हैं?

बाद में एसपी ट्रांसगोमती दिनेश यादव ने लोगों को उचित कार्रवाई करने का आश्‍वासन दिया और मामला शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed