फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sex racket exposed in lucknow.

लखनऊ में कार्ल गर्ल्स ने किया सनसनीखेज खुलासा

Mon, 27 Oct 2014 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 27 Oct 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
sex racket exposed in lucknow.

सिपाहियों की सरपरस्ती में शहर में देह व्यापार चल रहा है। नाका क्षेत्र में गिरफ्तार कॉलगर्ल ने पूछताछ में न सिर्फ पुलिसकर्मियों की कलई खोली, बल्कि शिनाख्त परेड में एक मुंशी को पहचानने के साथ दो और पुलिसकर्मियों के नाम उगले।

विज्ञापन


पारा में मारी गई युवती से भी मुंशी के संबंध होने के आरोप लगाए हैं। इंस्पेक्टर नाका विजय प्रकाश सिंह ने शनिवार देर रात गुरुनानक मार्केट के पास घेराबंदी कर देह व्यापार करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


महिलाओं के पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पूछताछ के दौरान कॉलगर्ल ने नाका थाने के एक मुंशी का नाम कुबूला।

बेबाकी से बोली कि मुंशी की सरपरस्ती में चारबाग में देह व्यापार होता है। इसके अलावा दो अन्य पुलिसकर्मियों का भी संरक्षण है।

एक सेक्स रैकेट संचालिका के इशारे पर कॉलगर्ल मुंशी के कमरे पर भेजी जाती हैं। इसके अलावा दो अन्य पुलिसकर्मियों के पास भी देह व्यापार का ब्यौरा रहता है। कमाई में उनका भी हिस्सा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक के झगड़े में हो चुकी है एक हत्या

sex racket exposed in lucknow.

देह व्यापार में लिप्त एक अन्य महिला का नाम लेते हुए कहा कि उसने मुंशी से परिचय कराने के साथ उसके साथ जाने को कहा था।

लेकिन कुछ दिनों पहले सरोजनीनगर में बेरहमी से मारी गई युवती के मुंशी से संबंधों से वाकिफ होने के चलते उसने इन्कार कर दिया।

गहन पूछताछ में बोली कि मारी गई युवती का देह व्यापार में लिप्त दूसरी महिला से ग्राहक को लेकर झगड़ा था।

महिला ने बहाने से उसे बुलाया और शराब पिलाने के बाद उसके पति ने युवती की हत्या कर शव फेंका था। इन दोनों के भी मुंशी से संबंध थे।

मातहतों पर सीधे आरोप लगने पर इंस्पेक्टर ने चार सिपाहियों की शिनाख्त परेड कराई।

गिरफ्तार कॉलगर्ल ने मुंशी को पहचाने के साथ उसके सामने भी बयान दोहराए और अन्य पुलिसकर्मियों के भी नाम लिए।
इंस्पेक्टर ने मुंशी को कड़ी फटकार लगाई।

पति ने ही गलत रास्ते पर धकेला

sex racket exposed in lucknow.

इस बीच कॉलगर्ल ने तीन होटलों में देह व्यापार का खुलासा किया। पुलिस ने अन्नपूर्णा होटल के संचालक सतीश कुमार को शांतिभंग में बंदी बनाकर पूछताछ की।

इसके अलावा एक वकील के होटल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। देह व्यापार में सिपाहियों की संलिप्तता के सवाल पर इंस्पेक्टर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

बहराइच की रहने वाली कॉलगर्ल ने खुलासा किया कि टैंपो चालक पति ने ही उसे देह व्यापार में उतारा था।

शारीरिक और आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से उसने चारबाग में घूमने वाली महिला से संपर्क किया था।

कुछ दिनों तक महिला ने उसे ग्राहकों के पास भेजा और अब वह शराब पीकर चारबाग इलाके में ग्राहक तलाशने के साथ नशे का धंधा कर रही थी।

दूसरी कॉलगर्ल ने भी अपनी छोटी बच्ची की दुहाई देते हुए छोड़ने की गुहार लगाई और बताया कि वह घरवालों की जानकारी में देह व्यापार कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed