फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seven injured in firing and manhandling in Lucknow.

वर्चस्व की जंग में हुई मारपीट व चली गोलियां, सात जख्मी

Sat, 07 May 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 May 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
seven injured in firing and manhandling in Lucknow.
मारपीट में ये हुए घायल - फोटो : amar ujala

बीकेटी के इंदौराबाग तिराहा पर शुक्रवार शाम पुरानी रंजिश के चलते कार से आए बदमाशों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य रामेंद्र सिंह उर्फ मोनू पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे और तमंचों से लैस बदमाशों ने मोनू सिंह को पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर तमंचों से कई राउंड फायरिंग की।

विज्ञापन


दो लोगों को गोली लगी है जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मारपीट में भी तीन लोगों को चोटें आई हैं। किसी पक्ष की तरफ से एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विजय शंकर यादव ने बताया कि भवानीपुर गांव निवासी रामेंद्र सिंह ब्लॉक प्रमुख मोहित सिंह का भतीजा है। शाम करीब छह बजे वह सीतापुर के सिधौली निवासी गनर दुर्गेश शंकर त्रिपाठी और ड्राइवर राजन के साथ फार्च्यूनर कार से इंदौराबाग तिराहा पहुंचा और रेस्टोरेंट संचालक मनीष सिंह से बातचीत करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घेर लिया और गाली-गलौज कर पीटने लगे

seven injured in firing and manhandling in Lucknow.
घटनास्‍थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

इसी दौरान स्कार्पियो व एक अन्य कार में सवार हरदौरपुर निवासी पिंटू सिंह और उसके आठ-दस साथी भी वहां आ गए। सभी लाठी-डंडे और तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। सबने मोनू सिंह को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए पीटने लगे। पास ही मनीष का टिंबर स्टोर है जहां पिता अजय सिंह बैठे थे।

गोलियों की आवाजें और शोरगुल सुनकर वह रेस्टोरेंट की तरफ भागे। बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। हमलावरों ने अजय सिंह को निशाना बनाते हुए गोली चला दी जो उनके पेट के आरपार हो गई।

गनर दुर्गेश के पैरों में गोली लगी है जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य और उनके दोस्त मनीष व ड्राइवर के भी काफी चोटें आई हैं। फायरिंग होने पर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो हमलावर हवा में असलहे लहराते हुए भाग निकले।

लोगों की मदद से घायलों को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां अजय सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य और हमलावर पिंटू सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग करते हैं। दोनों के बीच कारोबारी प्रतिस्पर्धा भी है। पिंटू को चोटें आई हैं, जबकि सीतापुर के लहरपुर निवासी गोलू सिंह को गोली लगी है।

बच्चों के विवाद में चल रही है रंजिश

seven injured in firing and manhandling in Lucknow.

इलाकाई लोगों ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार भी हैं। कारोबारी प्रतिस्पर्धा के अलावा दोनों पक्ष के बीच बच्चों के विवाद को लेकर पुरानी रंजिश है। हालांकि, यह रंजिश कब और कैसे शुरू हुई? इस बारे में किसी के पास जानकारी नहीं है।

इलाकाई लोगों ने आशंका जताई कि किसी दिन दोनों के बीच बड़ी घटना होगी। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुराने विवादों के बारे में भी पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed