ड्राइवर का डोला ईमान, एटीएम के 47 लाख लेकर चंपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम में भरने के लिए रुपये लेकर गई सिक्योरिटी कंपनी का ड्राइवर 47 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।
ड्राइवर जयप्रकाश सिंह ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब सोमवार को कंपनी के कर्मचारी और गार्ड एक एटीएम में रुपये भरने गए थे।
गाड़ी में बैठे जयप्रकाश ने पिछली सीट पर रखे टिन के बक्से का ताला तोड़ा और रुपये लेकर फरार हो गया।
एटीएम में रुपये भरकर लौटे कर्मचारियों ने बक्से का ताला टूटा देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने कंपनी के तीन कर्मचारियों सहित कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
पुलिस को आशंका है कि इस वारदात को ड्राइवर और कंपनी के लोगों ने मिलीभगत से अंजाम दिया।
दो 12 बजे निकला था गाड़ी लेकर
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कंपनी के कैशियर आशीष चंद्र मिश्रा व अभिषेक दुबे सीतापुर निवासी ड्राइवर जयप्रकाश और मिश्रिख निवासी गनर अशोक त्रिवेदी के साथ इंदिरानगर स्थित एक करेंसी चेस्ट से एटीएम में भरने के लिए रुपये लेकर निकले थे।
विकासनगर और इंदिरानगर की कई एटीएम में रुपये भरने के बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वे पुरनिया पहुंचे।
यहां कैशियर व गनर आरिफ चैंबर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम में रुपये भरने चले गए जबकि जयप्रकाश कार में ही बैठा रहा।
करीब आधा घंटे बाद कैशियर और गनर लौटे तो जयप्रकाश कार में नहीं था। अभिषेक ने उसे फोन मिलाया तो मोबाइल बंद मिला। इस बीच गनर की नजर बक्से पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए।
सीसीटीवी की निकाली जा रही फुटेज
खबर मिलते हुए पुलिस और कंपनी के लोग मौके पर पहुंचे। कंपनी केयूपी हेड संदीपन व मैनेजर करन मेहता भी पुरनिया आ गए।
एएसपी ट्रांसगोमती हबीबुल हसन, सीओ अलीगंज अखिलेश नारायण सिंह, सीओ गाजीपुर विशाल पांडे सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।
एएसपी ट्रांस गोमती ने बताया कि मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है। ड्राइवर के सीतापुर स्थित घर के अलावा अन्य ठिकानों पर दबिश के लिए पुलिस टीमें भेजी गई हैं।
प्लानिंग कर आया था ड्राइवर
एएसपी ट्रांस गोमती की मानें तो जयप्रकाश ने रुपये लेकर भागने की प्लानिंग पहले से ही कर ली थी।
वह अपने साथ एक बैग लेकर आया था जिसमें जींस व पैंट रखे थे।
उसने बक्से की कुंडी तोड़ी। इसके बाद बैग से जींस व पैंट निकालकर कार में फेंक दी और बैग में रुपये भरकर फरार हो गया।