{"_id":"5a3a75f54f1c1bcf6d8b538a","slug":"school-remain-closed-on-the-second-day-due-to-gangster-terror","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक पर दबंग ने ताना तमंचा, डर से दो दिन बंद रहा विद्यालय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानाध्यापक पर दबंग ने ताना तमंचा, डर से दो दिन बंद रहा विद्यालय
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्दीराय (सुल्तानपुर)
Updated Wed, 20 Dec 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
पिस्टल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनपतगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पूरे चेती दूबे में स्थित प्राथमिक विद्यालय मंगलवार को दूसरे दिन भी दबंग के डर से बंद रहा। शिक्षक संघ ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
पिछले 14 दिसंबर को गांव के ही एक दबंग ने प्राथमिक विद्यालय पूरे चेती दुबे में तैनात प्रधानाध्यापक अशर्फीलाल से रंगदारी मांगी थी और विरोध करने पर बच्चों के सामने ही पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी तो बीच-बचाव में आए सहायक अध्यापक वरुण सिंह को भी डराया-धमकाया था। प्रधानाध्यापक ने बल्दीराय थाने में तहरीर दी, जहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अशर्फीलाल व वरुण सिंह ने डर से दो दिन से विद्यालय आना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
अटैच किए गए शिक्षक
धनपतगंज खंड शिक्षाधिकारी रमन सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक अशर्फीलाल को जूनियर हाई स्कूल जूड़ापट्टी व सहायक अध्यापक वरुण सिंह को बिसावां प्राथमिक विद्यालय तैनात कर दिया गया है। चेती दुबे प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक प्रदीप तिवारी व शिक्षामित्र आरती पांडेय को बुधवार से बच्चों को पढ़ाने के लिए लगाया गया है।