फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   school manager kidnapped due to love affair

प्रेम प्रसंग में दबंगों ने किया स्कूल संचालक का अपहरण

Sat, 28 Dec 2013 10:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Dec 2013 10:00 AM IST
विज्ञापन
school manager kidnapped due to love affair

मलिहाबाद क्षेत्र में एक स्कूल संचालक व शिक्षिका के प्रेमप्रसंग की भनक

विज्ञापन
लगने पर दबंगों ने संचालक और उसके दोस्त को अगवा कर लिया।

दोस्त का शिक्षिका की रिश्तेदार से प्रेमप्रसंग था। दोनों को बंधक बनाकर पीटा। उन्होंने फिरौती भी मांगी।

बाद में पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से गुडंबा क्षेत्र के एक मकान पर छापा मारकर दोनों को मुक्त कराया, हालांकि आरोपी फरार हो गए।

तहकीकात में फिरौती की मांग झूठी साबित होने पर पुलिस ने स्कूल संचालक के भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


इंस्पेक्टर मलिहाबाद जेपी सिंह ने बताया कि गांव अटेर निवासी शैलेंद्र कुमार गोस्वामी ने शुक्रवार सुबह पुलिस को फोन करके अपने भाई रवींद्र गोस्वामी के अपहरण व फोन पर दस लाख की फिरौती मांगे जाने की सूचना दी।

इस पर मलिहाबाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की। इस बीच एसएसपी रविंदर गौड ने सर्विलांस सेल प्रभारी नागेंद्र चौबे को फिरौती मांगने में इस्तेमाल मोबाइल का पता लगाने के आदेश दिए।

मोबाइल का लोकेशन गुडंबा थाना क्षेत्र की फूलबाग कॉलोनी में ट्रेस हुआ। इस पर सर्विलांस सेल ने मलिहाबाद पुलिस टीम को साथ लेकर बबलू के मकान पर दबिश दी।

वहां बंधक बने रवींद्र व गांव अनीपुर निवासी उसके दोस्त वीरप्पन उर्फ रामसजीवन को मुक्त कराया।

दोनों ने बबलू, उसके पिता, वीरेंद्र व उसके पिता गुरु प्रसाद पर बातचीत के बहाने बुलाकर बंधक बनाने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।


पुलिस को दी झूठी सूचना

इंस्पेक्टर का कहना है कि चार-पांच दिन पहले रवींद्र व शिक्षिका के बीच प्रेमप्रसंग का भांडा फूटने पर झगड़ा हुआ था।

शैलेंद्र को इसकी जानकारी थी और युवती के परिवार द्वारा रवींद्र को बंधक बनाकर पीटने का पता लगने पर उसने फिरौती के लिए अपहरण की कहानी रचकर पुलिस को झूठी सूचना दे दी। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है


पुलिस ने रवींद्र गोस्वामी व राम सजीवन को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने के आरोप में बबलू व वीरेंद्र के साथ दोनों के पिता को नामजद किया है।

इसके अलावा अन्य साथियों का भी पता लगाया जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed