फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   salesman get shot in a liquor shop in kakori.

शराब के ठेके पर लेनदेन के विवाद में सेल्समैन को मारी गोली, ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो हमलावरों को पकड़ा

Tue, 16 Mar 2021 10:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
salesman get shot in a liquor shop in kakori.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

लखनऊ के काकोरी इलाके में शराब के ठेके पर हुए विवाद में कुछ युवकों ने सेल्समैन के पेट में गोली मार दी। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके दो हमलावरों को पकड़कर दुकान में बंद कर दिया। पुलिस ने घायल सेल्समैन को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। घटनास्थल से हमलावरों की तीन बाइक भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


काकोरी थाना क्षेत्र में माल जेहटा रोड चौराहे के पास शराब ठेका व बीयर शॉप है। बीयर शॉप के सेल्समैन संदीप जायसवाल ने बताया कि मंगलवार देर शाम वहां कैंटीन पर काम करने वाले दुबग्गा निवासी राम किशोर कश्यप का उमराव गांव निवासी मनीष यादव व उसके साथियों से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था तभी अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन दुबग्गा निवासी रोहित कश्यप बीचबचाव करने लगा।
विज्ञापन


इस पर मनीष ने अपने कुछ और साथियों को बुला लिया। झगड़ा करते हुए ये सभी सड़क पर आ गए। इसी बीच मनीष यादव ने रोहित कश्यप के पेट में गोली मार दी। फायरिंग से वहां हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके दो हमलावरों को पकड़कर पास की एक दुकान में बंद कर दिया। जबकि मनीष मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रोहित कश्यप को ट्रॉमा सेंटर भेजने के साथ ही मौके पर पकड़े गए दोनों हमलावरों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को मौके से हमलावरों की तीन बाइक भी मिली हैं। वारदात के करीब एक घंटे बाद काकोरी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह गौर मौके पर पहुंचे। इतनी बड़ी वारदात होने पर भी इंस्पेक्टर के देर से पहुंचने से लोगों में नाराजगी दिखी।

दरोगा पर हमलावर को भगाने के प्रयास का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि पकड़े गए दो हमलावरों को जब पुलिस फोर्स थाने भेज रही थी तभी दरोगा विश्व दीपक ने एक हमलावर को बचाने के लिए उसे भगाने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीणों के विरोध पर पुलिस को भाग रहे हमलावर को कस्टडी में लेना पड़ा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed