फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   saint francis student dead body found on railway track

स्कूल ड्रेस में निकला था जींस-टीशर्ट में मिली लाश

Wed, 08 Apr 2015 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 08 Apr 2015 11:13 AM IST
विज्ञापन
saint francis student dead body found on railway track

बछरावां के लखनऊ-रायबरेली रेलखंड पर बगाही गांव के पास मंगलवार सुबह कक्षा नौ के छात्र अमित यादव (15) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंचे बछरावां एसओ ने कपड़ों की तलाशी में मिले आईकार्ड से मृतक की पहचान की।

विज्ञापन


एसओ ने बताया कि अमित लखनऊ के खरिका तेलीबाग स्थित लौंगाखेड़ा गांव निवासी सिक्योरिटी गार्ड सुनील यादव के बेटा था और वृंदावन सेक्टर पांच स्थित सेंट फ्रांसिस मिशन स्कूल में पढ़ता था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह वह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था। अमित वार्षिक परीक्षा में हिंदी को छोड़कर सभी विषय में फेल हो गया था। सुनील ने हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। सुनील ने बताया कि अमित सोमवार सुबह स्कूल ड्रेस पहनकर बैग लेकर घर से निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन था चाचा, जो स्कूल से ले गया

saint francis student dead body found on railway track

दोपहर में उसने पिता को फोन कर एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने की बात कही। शाम तक वह घर लौटकर नहीं आया तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। हालांकि, उसका कुछ पता नहीं लगा।

सुनील ने बताया कि किस दोस्त का बर्थडे था, दोस्त कहां रहता है? इस बारे में अमित ने कुछ नहीं बताया। हालांकि, पुलिस इसे हादसा मान रही है। एसओ आरपी रावत ने बताया कि सुनील ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

सुनील का कहना है कि बेटे का पता न चलने पर उन्होंने स्कूल में संपर्क किया तो शिक्षकों ने बताया कि अमित को उसका चाचा दोपहर 12.30 बजे ही अपने साथ ले गया था। सुनील का कहना है कि उसका एक ही भाई है, जो लखनऊ में ही रहता है, लेकिन उसने अमित को ले जाने से इंकार किया है।

सवाल यह उठ रहा है कि आखिर वह कौन व्यक्ति था, जो चाचा बनकर छात्र के स्कूल गया और उसे अपने साथ लेकर चला गया। सुनील ने पुलिस से उस संदिग्ध चाचा के बारे में पता करने की मांग की है।

स्कूल ड्रेस और स्कूल बैग का अता-पता नहीं

saint francis student dead body found on railway track

सोमवार को अमित घर से स्कूल ड्रेस (खाकी पैंट और सफेद शर्ट) में निकला था, जबकि उसकी लाश जींस और शर्ट में मिली है। उसके स्कूल बैग का अता-पता नहीं है। परिवारीजनों ने बताया कि स्कूल की किताबें खरीदने के लिए उसने घर से 850 रुपये भी लिए थे जो उसके पास नहीं मिले।

अमित की स्कूल ड्रेस कहां है, उसने खुद ड्रेस बदली या उसे किसी ने दूसरे कपड़ने पहनवाए? यह सवाल ऐसे हैं जिसने घरवालों को ही नहीं, पुलिस को भी उलझा दिया है।

अमित की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। पिता सुनील यादव बार-बार बेटे की याद कर फफक पड़ते हैं। मूल रूप से रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे भगला मजरे रामपुर कला निवासी सुनील की पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी है। उसके तीन बच्चे हैं।

मां की मौत के बाद पढ़ाई में नहीं लगता था मन

saint francis student dead body found on railway track

मां की मौत के बाद से अमित का पढ़ाई से मन उचट गया था। वह स्कूल भी नहीं जाता था। रिजल्ट लेने भी नहीं गया। स्कूल के अकादमिक हेड केश चार्ल्स बताते हैं कि 18 मार्च को अंतिम पेपर के बाद से अमित स्कूल आया ही नहीं था।

उन्होंने बताया कि वह अक्सर स्कूल से गायब रहता था। पिता से शिकायत की गई लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

बेटे अमित की मौत के बाद सुनील पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने कहा अगर पता होता कि अमित कभी घर नहीं लौटेगा तो उसे जाने ही नहीं देता।

अमित की रहस्यमय मौत के बाद पुलिस अब उसके दोस्तों-करीबियों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक अमित का सबसे करीबी दोस्त था सचिन। दोनों एक साथ रहते थे।

सचिन भी अमित के साथ ही नौवीं में फेल हो गया था। स्कूल के टीचर्स ने बताया कि सचिन 31 मार्च को स्कूल आकर अपना रिजल्ट ले गया था लेकिन अमित नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed