साधु के बेटे ने आश्रम में किया पत्नी का मर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने रुपये देने से मना किया तो स्मैक के आदी पति ने उसके सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार हरदोई जिले का निवासी है, जो कस्बे के एक आश्रम में रह रहा है। आश्रम में रहने वाले लोगों ने आरोपी पति को पुलिस के हवाले कर दिया है।
हरदोई जिले के माधवगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उदरा पचलाई निवासी मनोहर लाल त्रिवेदी साधु है। इन दिनों वह अपने परिवार के साथ स्वामी नारदानंद आश्रम में रह रहा है। मनोहर का पुत्र राजीव स्मैक के नशे का आदी है। रविवार सुबह वह पत्नी आशा देवी (38) से नशा करने के लिए 100 रुपये मांग रहा था।
पत्नी ने रुपये देने से इन्कार कर दिया तो राजीव हंगामा करने लगा। इसी बीच वह घर में रखा हथौड़ा ले आया और पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। उधर, आशा की चीख सुनते ही आश्रम में रह रहे अन्य लोग मौके पर पहुंचे और राजू को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। तब तक आशा गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।
पिता को देखते ही चीख पड़ी मासूम
लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मिश्रिख कोतवाली प्रभारी तुलसीराम पांडेय पुलिस बल के साथ आश्रम पहुंचे।
पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
राजीव के परिवार में पत्नी आशा देवी, पुत्र पवन (18) व पुत्री वैष्णवी (12) है। रविवार सुबह पवन अपने बाबा मनोहर लाल के साथ कहीं गया हुआ था। घर पर सिर्फ पुत्री वैष्णवी मौजूद थी। पुत्री के सामने ही राजीव आशा देवी के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ प्रहार करने लगा।
पुत्री मां-बाप के बीच होने वाले झगड़े से भयभीत थी। डर के मारे वह आश्रम में ही करीब के एक कमरे में जा छिपी। वैष्णवी डर के मारे राजीव को देखते ही चीख पड़ती थी।