फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus in a private girls hostel in Lucknow.

गर्ल्स हॉस्टल में घटिया खाने को लेकर हंगामा, लगाया उत्पीड़न का आरोप

Sun, 24 Sep 2017 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 Sep 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
ruckus in a private girls hostel in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ के चिनहट इलाके में एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में तमाम बंदिशें व खराब खाने को लेकर शनिवार सुबह छात्राओं ने हंगामा किया और पुलिस से संचालिका की शिकायत की। थाने में काफी देर नोकझोंक के बाद संचालिका ने एक छात्रा ने 17 हजार रुपये वापस लेकर हॉस्टल खाली किया, जबकि संचालिका ने दो छात्राओं पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन


चिनहट कोतवाली के एसएसआई भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आनंद विहार स्थित एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने शनिवार सुबह खराब खाना परोसे जाने पर हंगामा किया। संचालिका से नोकझोंक के साथ पुलिस को कॉल की।
विज्ञापन


आजमगढ़ की रहने वाली बीबीडी की छात्रा प्रियंका ने बताया कि हॉस्टल की 48 हजार रुपये फीस व पांच हजार जमानत राशि के लिए गए। अक्सर अधपका या खराब खाना दिए जाने की शिकायत पर संचालिका द्वारा खरीखोटी सुनाई जाती है। पटना निवासी छात्रा अर्चना ने भी प्रताड़ना की शिकायत की। हॉस्टल में रह रही छात्राएं व संचालिका ने कोतवाली में एक दूसरे पर आरोप लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 हजार रुपये लेकर खाली कर दिया हॉस्‍टल

ruckus in a private girls hostel in Lucknow.

संचालिका ने तीन छात्राओं पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया। काफी देर नोकझोंक के बाद अर्चना ने अपनी फीस के 17 हजार रुपये वापस लेकर हॉस्टल खाली कर दिया। प्रियंका का कहना है कि संचालिका ने उसके साथ एक अन्य छात्रा को 24 घंटे के भीतर हॉस्टल खाली करने का अल्टीमेटम दिया है।

पुलिस को बताया कि निजी हॉस्टल में 17 छात्राएं रह रही थीं। संचालिका ने सभी को अच्छे भोजन, नाश्ता व सुरक्षा का भरोसा दिया था। एसएसआई ने बताया कि छात्रा द्वारा हॉस्टल खाली किए जाने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed