फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   robbery in sbi branch kanpur.

UP: सुतली बम फोड़कर लूट लिया बैंक!

Sat, 18 Oct 2014 04:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Oct 2014 04:39 PM IST
विज्ञापन
robbery in sbi branch kanpur.

कानपुर में एसबीआई की बर्रा ब्रांच में 12 बजकर 17 मिनट पर तीन बाइक सवार बदमाश बैंक पहुंचे।

विज्ञापन


एक बदमाश हेलमेट लगाकर बाइक के साथ बाहर खड़ा रहा। बाकी दो बदमाश बैंक के अंदर पहुंचे, इनमें से एक बदमाश ने चेहरे को अंगौछे से ढंक रखा था जबकि दूसरा हेलमेट लगाए था।

अंदर जाते ही बदमाश ने बम फोड़ दिया चारों तरफ धुआं फैल गया। बदमाश ने तमंचा निकाल लिया जिससे बैंक में अफरा-तफरी मच गई।

तब तक दूसरे बदमाश ने मैनेजर के केबिन के बाहर जाकर एक और बम फोड़ दिया।

ताली बजाकर किया भागने का इशारा

robbery in sbi branch kanpur.

इनमें से एक बदमाश ने कैशियर नरेंद्र कुमार के पास कैश काउंटर पर जाकर 70 हजार रुपये कैश ले लिए।
 
तब तक धुएं से अलार्म बजने लगा। सिक्योरिटी अलार्म सुनकर बाहर वाले बदमाश ने ताली बजाई जिसे सुनकर दोनों बदमाश बाहर आ गए और तीनों बदमाश बाइक पर बैठकर भाग गए।

जानकारी के ‌मुताबिक उस वक्त बैंक में कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में थे पौने चार लाख रुपये

robbery in sbi branch kanpur.

बैंक के मैनेजर मदनमोहन शाक्य का कहना है कि उस वक्त तक बैंक में करीब पौने चार लाख रुपए इकट्ठा हो चुके थे। बदमाश 70 हजार रुपये ही ले जा सके।

घटना के बाद बैंक में कई थानों की पुलिस पहुंची। एसएसपी एस.के इमैनुअल ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed