{"_id":"5a6110e64f1c1b7d268b53bc","slug":"robbery-in-chinhat-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: आधी रात को डकैतों का धावा, 3 को मारी गोली, दो बहनें अगवा, देर रात लौटीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ: आधी रात को डकैतों का धावा, 3 को मारी गोली, दो बहनें अगवा, देर रात लौटीं
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियारबंद छह से अधिक बदमाशों ने लखनऊ के चिनहट के उत्तर धोना गांव में आधी रात को धावा बोलकर एक ही घर के तीन लोगों को गोली मार दी और दो नाबालिग बहनों को अगवा कर लिया। हालांकि एएसपी अनुराग वत्स ने दावा किया कि दोनों बहनें लौट आई हैं।
विज्ञापन
वारदात बृहस्पतिवार रात 12:30 की है। बदमाशों ने कठौता में गार्ड की नौकरी करने वाले उमेश चौहान के घर हमला किया। उसके पिता दीनानाथ चौहान, मां अमरावती और पत्नी सोनी को गोली मारकर घायल कर दिया। सोनी के दोनों पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
सोनी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने उमेश की दो बहनों का अपहरण कर लिया और भाग निकले। उमेश का कहना है कि उसकी पत्नी पुलिस को लगातार फोन करती रही, लेकिन वह नहीं पहुंची।
विज्ञापन
जब उमेश खुद चिनहट थाने पहुंचा तब पुलिस मौके पर पहुंची। उमेश का कहना है कि बदमाश डकैती के इरादे से आए थे। वे घर का सारा सामान लूट ले गए हैं।