फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   robbery in alambagh

आंखों में केमिकल डाल तीन घरों में हुई बैक टू बैक चोरी

Sat, 05 Oct 2013 08:23 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 05 Oct 2013 08:23 AM IST
विज्ञापन
robbery in alambagh

आलमबाग के कोरियाना मोहल्ले घर में सो रहे लोगों की आंखों में केमिकल का स्प्रे कर चोरों ने बृहस्पतिवार को तीन घरों से एक लाख रुपये व सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह घर का सामान अस्त-व्यस्त मिलने पर पीड़ितों को चोरी हो जाने का पता चला।

आलमबाग निवासी ब्रह्म नारायण कोटेदार हैं। बृहस्पतिवार रात को वह पत्नी संध्या व बेटे कार्तिक के साथ बरामदे में सो रहे थे।

विज्ञापन


पत्नी संध्या के मुताबिक, चोर दीवार के सहारे छत पर चढ़े और सीढ़ी से नीचे उतर आए। बदमाशों ने कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर लॉकर में रखे एक लाख रुपये व सोने की दो चेन, झुमकी, पायल व एक कैमरा चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- एलयू का छात्र करता था लूटपाट, धरा गया


संध्या ने बताया कि सुबह चार बजे छत पर किसी के कदमों की आहट सुनाई दी। कमरे में जाकर देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त था। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले विपिन जोशी के परिवार वाले भी उठ गए।

विपिन के कमरे से भी बक्सेनदारद मिले। तलाश के बाद बक्से छत पर पड़े मिले। लेकिन उसमें रखे जेवरात, दो मोबाइल व 500 रुपये गायब थे। विपिन ने पड़ोस में आई पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पढ़ें- गर्लफ्रेंड की शॉपिंग के चक्कर में धरा गया चोर

थोड़ी देर बाद कोरियाना निवासी टैंपो चालक सोनू शर्मा की पत्नी सोकर उठीं तो उसे भी कमरों व अलमारी के ताले टूटे मिले।

पुलिस ने तीनों पीड़ितों की तहरीर लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ितों का कहना है कि चोरों ने केमिकल का स्प्रे कर वारदात को अंजाम दिया है।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed