{"_id":"6164233c8ebc3e9baf369038","slug":"robbers-attacked-in-many-houses-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: लहरपुर में डकैतों का तांडव, कई घरों में लूटपाट कर की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुर: लहरपुर में डकैतों का तांडव, कई घरों में लूटपाट कर की फायरिंग
Mon, 11 Oct 2021 05:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 11 Oct 2021 05:12 PM IST
सार
सीतापुर के लहरपुर में डकैतों ने तांडव मचा दिया। कई घरों में जमकर लूटपाट की और फायरिंग कर फरार हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
सीतापुर जिले की कोतवाली लहरपुर इलाके में रविवार की रात डकैतों ने जमकर तांडव मचाया। असलहों से लैस डकैतों ने दो घरों में घुसकर लूटपाट की और एक घर के बाहर खड़े युवक की पिटाई करने के बाद उसकी मां से जेवरात लूटकर फरार हो गए। डकैतों ने दहशत फैलाने के मकसद से कई राउंड फायरिंग की है। वारदात को अंजाम देने के बाद डकैत मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। एसपी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
एक ही रात में ताबड़तोड़ हुई डकैती की कई वारदातों ने इलाकाई पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटनाओं से इलाके में दहशत है। लहरपुर इलाके के टांडा सालार निवासी सुखदेव रविवार की देर रात लघुशंका के लिए उठा था। बताते हैं कि वह घर से बाहर निकला। लघुशंका करने जा रहा था, इस बीच कुछ लोगों को खड़ा देखा तो उन्हें टोका। इस पर मौके पर पहुंचे डकैतों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। युवक के शोर मचाने पर उसकी मां आ गई।
विज्ञापन
डकैतों ने उससे एक कान का कुंडल लूट लिया जबकि दूसरे कान का कुंडल निकालकर महिला ने मुंह में रख लिया। लोगों को आता देख डकैत फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। यहां पर वारदात को अंजाम देने के बाद डकैत लहरपुर इलाके के ही मोहल्ला शाहकुलीपुर पहुंचे और रामपाल के घर में धावा बोल दिया। डकैत रामपाल के घर से परिवार के लोगों को बंधक बनाकर जेवरात और नकदी लूट ली।
विज्ञापन
इसके बाद यहीं के निवासी आलम के घर में धावा बोलकर नकदी और जेवरात लूट लिया और फरार हो गए। बदमाशों की संख्या 6 से 7 के बीच बताई जा रही है। किसी ने हेलमेट तो किसी ने मास्क लगा रखा था।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी आरपी सिंह, एएसपी, सीओ, कई थानों की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। इंस्पेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।