{"_id":"4ce8bc122fa5372c50c9b02ef0340e9e","slug":"robber-arrested-by-woman-efforts","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार लुटेरे को महिला ने पटका, किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी सवार लुटेरे को महिला ने पटका, किया पुलिस के हवाले
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 17 Aug 2013 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलमबाग क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर बेटी संग रिक्शे से जा रही महिला से स्कूटी सवार बेखौफ बदमाश ने पर्स छीन लिया।
विज्ञापन
महिला ने दिलेरी दिखाते हुए शोर मचाते हुए बदमाश का पीछा किया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की मदद से महिला ने घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया।
लोगों ने बदमाश की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाश को जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, आलमबाग क्षेत्र के 36 सी पटेलनगर निवासी ममता श्रीवास्तव गृहणी हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को वह घर से अपनी बेटी के साथ रिक्शे से किसी काम से सुजानपुरा की तरफ जा रही थीं।
तकरीबन पौने तीन बजे के वह पटेलनगर गुरुद्वारा के पास पहुंची ही थी तभी काले रंग की स्कूटी पर सवार एक बदमाश रिक्शे के बगल में चलने लगा।
इससे पहले वह कुछ समझ पातीं कि बदमाश ने झपट्टा मारकर हाथ से पर्स छीन लिया और भागने लगा। पर्स छिनने पर महिला ने शोर मचाकर उसका पीछा किया।
इसी दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग बदमाश को पकड़ने के लिए दौड़े। थोड़ी दूर जाकर लोगों ने घेराबंदी कर स्कूटी सवार बदमाश को धर दबोचा।
लोगों ने बदमाश के पास से महिला का लूटा पर्स वापस लेकर उसकी जमकर धुनाई की। पूछताछ में बदमाश की पहचान कैसरबाग के मकबूलगंज निवासी विशाल पांडेय के रूप में हुई।
विज्ञापन
इसके बाद गृहणी ममता पकड़े गए बदमाश को मय स्कूटी थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने ममता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए बदमाश को जेल भेज दिया।