{"_id":"0a19ba9bd8ed628198dea85fb55c80fe","slug":"roadways-bus-runs-over-teen","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने फुटपाथ पर सो रहे किशोर को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस ने फुटपाथ पर सो रहे किशोर को रौंदा
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Wed, 02 Oct 2013 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरतगंज में पराग डेरी बंधा रोड पर महिला को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई रोडवेज की बस ने सड़क किनारे फुटपाथ पर जा रहे किशोर को रौंदा दिया। हादसे में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बस पुलिस की रेलिंग में जा घुसी। कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस व फायर विभाग ने किसी तरह किशोर का शव निकाला।
सुबह आठ बजे बाराबंकी डिपो की रोडवेज बस कैसरबाग से निकली। हजरतगंज क्षेत्र स्थित पराग डेरी बंधा रोड पर पुल से नीचे उतरते समय अचानक एक महिला सामने आ गई।
जिसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और फुटपाथ पर जा रहे किशोर को रौंदते हुए बस रेलिंग में जा घुसी। हादसे से घबराए यात्री आननफानन में बस से उतर गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस तमाम कोशिश के बावजूद बस के नीचे दबे किशोर के शव को नहीं निकाल सकी। एसआई ओपी यादव के मुताबिक, बाद में पुलिस व फायर सर्विस ने क्रेन व कटर मंगवाकर दो से तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला जा सका।
विज्ञापन
उधर, चिनहट के तिवारीगंज निवासी अमरेश कुमार (22) बाइक की बाइक में सेमरा के पास पराग की गाड़ी ने टक्कर मार दी।
गंभीर रुप से घायल अमरेश को पुलिस ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।