फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   reserved officer accused of molesting woman constable

पुलिस वाली को छेड़ने वाला RI हुआ सस्पेंड

Wed, 02 Oct 2013 10:08 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 02 Oct 2013 10:08 AM IST
विज्ञापन
reserved officer accused of molesting woman constable

महिला कांस्टेबल से छेड़खानी और बदसलूकी करने वाले रिजर्व इंस्पेक्टर (आरआई) को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में तैनात महिला कांस्टेबल ने पिछले दिनों आरआई पर छेड़खानी व बदसलूकी का आरोप लगाया था। उसने एसएसपी और वीमेन पॉवर लाइन में शिकायत भी दर्ज कराई।

एसएसपी ने सीओ को जांच सौंपी है जबकि, आरआई ने झूठे आरोप बताते हुए सफाई दी है।
 
पुलिस लाइन में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने आरआई पर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की। कोई नतीजा न निकलते देख उसने वीमेन पॉवर लाइन-1090 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


पढ़ें- एसओ ने महिला कांस्टेबल के हाथ पर लिखा ‘आई लव यू’

विज्ञापन


मामला तूल पकड़ते देख एसएसपी ने सीओ को जांच के आदेश दिए थे। महिला कांस्टेबल का आरोप है कि वह कुछ दिनों पहले रजिस्टर पर दस्तखत कराने आरआई के कक्ष में गई तो उन्होंने छेड़खानी शुरू कर दी।

इस पर उसने आरआई को थप्पड़ जड़े और रजिस्टर लेकर बाहर निकल आई। महिला कांस्टेबल का कहना है कि इस पर आरआई ने अन्य महिला पुलिसकर्मियों को उकसाकर उसका झगड़ा कराया और महिला थाने के लिए तबादला करा दिया।

पढ़ें- खुल कर सामने आई 'आई लव यू' लिखने वाले एसओ की करतूत


इतना ही नहीं धमकी दी कि वहां से लाइन हाजिर कराकर फिर प्रताड़ित करेंगे। महिला कांस्टेबल ने एसएसपी को बताया कि मामले की शिकायत करने उनके ऑफिस गई थी।

इसकी भनक लगने पर आरआई ने संबंधित पुलिसकर्मियों के माध्यम से प्रताड़ित न करने का आश्वासन देकर उसे वापस बुलाया। पुलिस लाइन पहुंचने पर अपने कक्ष में बुलाकर बातचीत के दौरान कंधे पर हाथ रखकर दोस्ती का इजहार किया।

इस पर वह रोते हुए निकली और अपने घर चली गई थी। बात बर्दाश्त से बाहर होने पर वह एसएसपी के कैंप ऑफिस पहुंची।

कहां जाएं पुलिसवालियां
प्रताड़ना का शिकार महिला कांस्टेबल ने शनिवार शाम एसएसपी के कैंप ऑफिस से निकलते ही वीमेन पावर लाइन-1090 डायल करके शिकायत दर्ज करानी चाही।

कॉल रिसीव करने वाली पुलिसकर्मी ने उसे संबंधित अधिकारी से शिकायत करने की सलाह देकर टरकाने की कोशिश की। इस पर महिला कांस्टेबल बिफर पड़ी। बोली कि क्या वीमेन पावर लाइन सिर्फ सामान्य महिलाओं के लिए है?


छेड़खानी व बदसलूकी का शिकार बनी पुलिसवालियां आखिर कहां जाएं? उसे जद्दोजहद करते देख महिला पुलिसकर्मी ने अपने उच्चाधिकारी से मशविरा किया और उसकी शिकायत दर्ज करने के साथ कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया।

उठ रहा है सवाल

बीते दिनों भी एक सीनियर पुलिस अफसर पर महिला कांस्टेबल ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले में दरोगा पर र्कारवाई भी हुई। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि आखिर जब रक्षा करने वाले ही पीछे पड़े हैं और महिला पुलिस ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम औरतों को कौन पूछेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed