{"_id":"5ac1d2784f1c1bcf618b4f3a","slug":"rejected-kidney-beans-are-being-supplied-to-army-canteen-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजेक्टेड राजमा को नई पैकिंग में भरकर दोबारा सेना को भेजने की साजिश का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिजेक्टेड राजमा को नई पैकिंग में भरकर दोबारा सेना को भेजने की साजिश का खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
गोदाम मौजूद पुलिस अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की सेहत से खिलवाड़ करने के फर्जीवाड़े का लखनऊ पुलिस ने सोमवार सुबह भंडाफोड़ कर दिया। डायल 100 के सिपाहियों ने राजधानी के गोमतीनगर इलाके में सेना की कैंटीन में राजमा सप्लाई करने वाले कांट्रैक्टर को धांधली करते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सेना द्वारा रिजेक्ट किए गए राजमा को कांट्रैक्टर नई पैकिंग में भरकर दोबारा सेना को भेजने की फिराक में था। इसकी शिकायत लगातार फूड विभाग के अधिकारियों को भी मिल रही थी।
विज्ञापन
आज सुबह जब घटिया क्वॉलिटी के राजमा को नई पैकिंग में भरकर सेना को सप्लाई के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी। उसी वक्त डायल 100 की टीम ने गोमती नगर के विनीत खंड स्थित गोदाम में छापा मार दिया।
विज्ञापन
मौके से मौजूद राजमा की जांच की गई तो वह मानक के अनुरूप नहीं मिला। इतना ही नहीं पुरानी पैकिंग से निकालकर उसे नई पैकिंग में भरा जा रहा था। मौके पर कांट्रैक्टर भी मौजूद था।
कांट्रैक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है इस गोरखधंधे में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की भी संभावना है, जो इसे सेना कैंटीन में खपाने में लगे हुए थे।