फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with mentally disturbed girl in up.

दिमागी बीमार थी फिर भी छह महीने तक करता रहा उसका रेप!

Sun, 30 Nov 2014 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 30 Nov 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
rape with mentally disturbed girl in up.

गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोर ने मानसिक रूप से बीमार लड़की को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


इसके बाद जब-तब दरिंदगी करता रहा। पीड़िता के गर्भवती होने पर महिलाओं ने पूछा तो वह फफक पड़ी। बेटी पर हुई दरिंदगी का पता चलने पर शिकायत लेकर पहुंचे पिता को आरोपी के परिवारीजनों ने गालीगलौज व धमकी देते हुए भगा दिया।

पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। एसओ गोसाईंगंज विनोद कुमार यादव ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार लड़की से करीब छह महीने पहले गांव के ही किशोर ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


डरी-सहमी लड़की के चुप रहने से आरोपी का हौसला बढ़ गया और वह आए दिन उससे दरिंदगी करने लगा। पीड़िता किसी से कुछ बताने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।

शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

rape with mentally disturbed girl in up.

वहीं, उसके शरीर में परिवर्तन आने पर गांव की महिलाओं को शक हुआ। उन्होंने ढांढस बंधाने के साथ पूछा। इस पर उसने रोते हुए आपबीती सुनाई।

दरिंदगी का पता चलने पर परिवार के लोग सकते में आ गए। पिता उलाहना देने किशोर के घर पहुंचा। इस पर परिवारीजनों ने झूठा आरोप लगाने की बात कहकर फटकारा और गालीगलौज करते हुए भगा दिया।

साथ ही थाने में शिकायत पर जान से मारने की धमकी देने लगे। आसपास के लोगों द्वारा हिम्मत बंधाने पर बेटी को लेकर गोसाईंगंज थाने पहुंचा। एसओ ने रिपोर्ट दर्ज करा लड़की को डॉक्टरी मुआयने के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed