इंटरव्यू के बहाने ले गया और कार में किया लड़की का रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा में इंटरव्यू दिलाने के बहाने युवती को ले गए युवक ने कार में उससे दुष्कर्म किया। युवक के चंगुल से मुक्त हुई युवती ने घर वालों को आपबीती बताई। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सिविल लाइन क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती को जसवंतनगर क्षेत्र का एक युवक 20 जून को आईटीआई कालेज में इंटरव्यू दिलाने के लिए अपनी कार से ले गया। युवक युवती पहले से एक दूसरे के परिचित बताए जा रहे हैं।
युवती का आरोप है कि रास्ते में युवक ने उससे कार में ही बलात्कार किया। युवक के चंगुल से मुक्त होने के बाद जब वह घर पहुंची तो घरवालों को जानकारी दी।
परिजनों ने जब युवक से इस संबंध में शिकायत की तो उसने उन्हें जानमाल की धमकी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बलात्कार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश हो रही है।
महोबा में घर में बंधक बना किशोरी से दुष्कर्म
वहीं दूसरी घटना महोबा के चरखारी क्षेत्र में हुई। यहां दुकान से सामान खरीदने गई किशोरी को गांव के ही युवक ने रास्ते से खींच घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने परिवारीजनों को आपबीती सुनाई।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 16 जून को एक किशोरी घर के पास ही एक परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी।
जब वह लौट रही थी तभी पहले से घात लगाए बैठा गांव का ही युवक मुंह दबा उसे खींचकर घर के अंदर ले गया। किशोरी का आरोप है कि युवक ने घर में उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।
किशोरी ने आरोपी के चंगुल से किसी तरह मुक्त होने के बाद घर वालों को आपबीती बताई। किशोरी के पिता ने कोतवाली चरखारी में उसी दिन घटना की तहरीर दी किंतु जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह उसे टरका दिया गया।
घटना के छह दिन बाद भी जब रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो घरवालों ने एसपी से शिकायत करने की बात कही। इसके बाद कोतवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। कोतवाल ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।