छठवीं की छात्रा से इंटरवल के दौरान सहपाठी ने किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली के एक थाना क्षेत्र में गुरुवार को कक्षा छह की एक छात्रा से उसके सहपाठी द्वारा रेप करने का मामला प्रकाश में आया है।
विद्यालय में बने प्रसाधनों के दरवाजे टूटे होने की वजह से छात्रा दोपहर में नित्यक्रिया के लिए बाहर गई थी।
इसी दौरान उसकी क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने उसके साथ रेप किया। शुक्रवार को पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
क्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक स्कूल में प्रसाधन तो बने हैं, लेकिन दरवाजे टूटे हुए हैं। ऐसे में छात्राओं को खासी परेशानी होती है।
इसके बावजूद विभागीय अफसरों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जबकि शासन स्तर पर स्कूलों में प्रसाधन बनवाने पर बराबर जोर दिया जा रहा है।
इस समय विद्यालय में वार्षिक परीक्षा चल रही हैं। एक गांव की किशोरी (13) यहां पर कक्षा छह में पढ़ती है, जबकि उसके गांव का ही किशोर (14) उसी के साथ पढ़ता है।
दोनों आए थे परीक्षा देने
गुरुवार को दोनों परीक्षा देने आए थे। पहली पाली में हिंदी प्रथम और दूसरी पाली में कला की परीक्षा थी। छात्रा ने हिंदी की परीक्षा दी।
इंटरवल होने पर छात्रा नित्यक्रिया के लिए स्कूल से बाहर नाले के किनारे गई थी। छात्रा के साथ पढ़ने वाला छात्र भी वहां पहुंच गया।
उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद छात्रा स्कूल जाने के बजाय अपने घर पहुंची। वहां परिवारीजनों को पूरी बात बताई। छात्रा को लेकर उसका पिता शुक्रवार की सुबह थाने पहुंचा।
वहां पुलिस को पीड़िता की ओर से तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। एसओ रामऔतार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।