{"_id":"5e62d769b4c25bd21db6084fc909031c","slug":"rape-with-14-year-girl-in-amroha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगीः पीटा, मुंह में ठूंसा कपड़ा फिर किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरिंदगीः पीटा, मुंह में ठूंसा कपड़ा फिर किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
Updated Tue, 18 Nov 2014 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोया (अमरोहा) में कोतवाली डिडौली क्षेत्र के एक गांव में जानवरों के लिए चारा लेने खेत पर गई किशोरी की दुराचार के बाद दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
सोमवार सुबह उसका शव गन्ने के खेत से बरामद किया गया। किशोरी के चेहरे पर चोट के निशान थे और मुंह में कपड़ा भी ठूंसा हुआ था। पुलिस ने पिता की ओर से अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कोतवाली डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की चौदह वर्षीय बेटी रविवार सुबह 11 बजे जानवरों के लिए चारा लेने के लिए निकली थी।
लेकिन दोपहर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। शाम तक उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।
पिता पूरी रात परिवार के लोगों के साथ ही बेटी को तलाश करता रहा। सुबह व्यक्ति के भाई ने मकान से पांच सौ मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में किशोरी का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
उसका गला दुपट्टा से कसा गया था और चेहरे पर चोटों के निशान थे। मुंह में भी कपड़ा ठूंसा था। आशंका जाहिर की जा रही है कि दुराचार के बाद उसकी हत्या की गई है। शव देखकर भाई की चीख निकल गई और भागकर वह घर पहुंचा और परिवारीजनों को सूचना दी।