फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rape of two girls in Ambedkar nagar.

बच्चियों के साथ पांच दिनों तक करता रहा हैवानियत

Sun, 12 Jul 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर Updated Sun, 12 Jul 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
Rape of two girls in Ambedkar nagar.

हैवानियत की हद पार कर एक बुजुर्ग अकबरपुर थाना क्षेत्र के गांव में दो मासूम बच्चियों के साथ एक पांच दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। मामले का खुलासा शनिवार को उस वक्त हुआ जब ग्रामीणों ने वृद्ध को बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करते देखा।

विज्ञापन


बच्चियों के मुताबिक वे जान से मारने की धमकी के कारण चुप थीं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की सात और आठ वर्ष की दो बच्चियां साथ-साथ बकरियां चराने जाया करती थीं।

शनिवार को आरोपी रामजतन को (64) दोनों को झाड़ी के पीछे ले जाकर अश्लील हरकत करते कुछ ग्रामीणों ने देख लिया। वे उसे पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन रामजतन दोनों किशोरियों को जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग गया।
विज्ञापन

इस तरह हुआ मामले का खुलासा

Rape of two girls in Ambedkar nagar.

सूचना पर दोनों किशोरियों के परिवारीजन भी वहां पहुंच गए और उन्हें अपने घर ले आए। दोनों बच्चियां इतनी सहमी हुई थीं कि कुछ भी बोल नहीं पा रही थीं। परिवारीजनों ने उन्हें ढांढस बंधाने पर दोनों ने पूरी बात बताई।

बच्चियों के मुताबिक रामजतन उनके साथ पांच दिनों से दुष्कर्म कर रहा था। पहले दिन जब दोनों बकरियां चराने गई थीं तो अकेला पाकर रामजतन ने उनके साथ दुष्कर्म किया।

जब दोनों ने परिवारीजनों से शिकायत की बात कही, तो आरोपी ने उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

इस धमकी से दोनों बच्चियां डर गई व किसी को कुछ नहीं बताया। परिवारीजनों की नामजद तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed