फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape in up.

दरिंदगी से फिर शर्मसार यूपी, पढ़े ये तीन घटनाएं

Fri, 06 Feb 2015 11:10 AM IST
ब्यूरो/अंबेडकरनगर, फैजाबाद, सीतापुर
ब्यूरो/अंबेडकरनगर, फैजाबाद, सीतापुर Updated Fri, 06 Feb 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
rape in up.

टांडा स्थित महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज में भाई का इलाज कराने आई एक किशोरी को एक अन्य मरीज के पिता ने अगवा कर लिया।

विज्ञापन


उसके साथ दुष्कर्म किया और गला दबाकर हत्या की कोशिश की। असफल रहा तो रेल पटरी के पास बेहोशी की हालत में फेंक दिया।

एक ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी बलिया जिले की रहने वाली है।
उसके बड़े भाई की तहरीर पर अलीगंज पुलिस ने सत्यप्रकाश निवासी टांडा के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
 
किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। सीओ ने कहा कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। बलिया के एक गांव की महिला अपने 10 साल के बेटे का इलाज कराने राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर आई थी।

बेटी नदारद पाकर मां के होश उड़े

rape in up.

बेटे के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था, इसलिए उसे 27 जनवरी को भर्ती कराना पड़ा। वार्ड नंबर सात में जिस बेड पर उसका पुत्र भर्ती था, उसी के बगल वाले बेड पर टांडा क्षेत्र का एक युवक भी भर्ती था।

युवक की देखभाल उसका पिता कर रहा था। बताया जाता है कि दो फरवरी को महिला बाहर से कुछ सामान लेकर वार्ड में लौटी तो उसकी पुत्री नदारद मिली।

पूछताछ में पता चला कि बगल वाले बेड पर भर्ती युवक का पिता उसे अपने साथ लेकर गया। देर शाम बुजुर्ग ने किशोरी को मेडिकल कॉलेज में परिवारीजनों तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर भाई को कर दिया डिस्चार्ज

rape in up.

मेडिकल कॉलेज प्रशासन को जैसे ही घटना की सूचना मिली। उसने तीन फरवरी को पीड़िता के भाई को डिस्चार्ज कर दिया। इस बीच, पीड़िता का बड़ा भाई यहां पहुंचा और अलीगंज पुलिस को तहरीर दी।

पीड़िता के मुताबिक सत्यप्रकाश उसे बहला फुसलाकर हॉस्पिटल से बाहर लाया और फिर टैंपो में बैठाकर एक गांव के छप्परनुमा घर में ले जाकर दुष्कर्म किया।
 
किशोरी के मुताबिक, उसने गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश की, लेकिन कुछ लोगों की आहट सुनकर भाग गया।

बाद में उसे मेडिकल कॉलेज से थोड़ी दूरी पर एक सुनसान जगह पर बेहोश कर रेल पटरी के पास फेंक दिया। एक ग्रामीण ने उसे देखा तो अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

सीतापुर गर्ल्स कॉलेज में 4 साल की मासूम से दरिंदगी

rape in up.

सीतापुर के नेशनल गर्ल्स कॉलेज में नर्सरी में पढ़ने वाली 4 साल की मासूम से कॉलेज प्रबंधक सलाहुद्दीन अंसारी के 15 वर्षीय नाबालिग पुत्र ने दरिंदगी की कोशिश की।

बच्ची रोने लगी तो कॉलेज की अन्य छात्राएं मौके पर पहुंचीं। उन्हें देखकर आरोपी भाग निकला। घटना से गुस्साए लोगों ने कॉलेज में जमकर तोड़फोड़ की।

कंप्यूटर व फर्नीचर तोड़ डाले। पुलिस ने आरोपी किशोर के पिता को हिरासत में ले लिया है। किशोर के खिलाफ छेड़छाड़ आदि धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed