फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape attempt with doctor in tcm medical college

बसपा नेता के कथित भांजे ने की डॉक्टर से रेप की कोशिश

Mon, 18 Jul 2016 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Jul 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
rape attempt with doctor in tcm medical college
डेमो प‌िक
लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र के एक मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने महिला डॉक्टर से रेप की कोशिश की। विरोध पर महिला डॉक्टर की लात-घूसों से पिटाई की। पीड़िता ने बताया कि वह खुद को बसपा नेता का भांजा बताकर कॉलेज में रौंब गांठता था।  
विज्ञापन


अमौसी में टीएसएम मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल में कार्यरत एक महिला डॉक्टर ने आईजी से शिकायत की है। उसने अस्पताल में कार्यरत डॉ. सोमेश बाजपेई पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


महिला ने कहा डॉ. सोमेश खुद को बसपा के कद्दावर नेता का भांजा बताता है। सोमेश ने अच्छे व्यवहार का ढोंग बनाकर उससे नजदीकियां बढ़ाई। इसके बाद अश्लील मैसेज भेजकर तंग करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने की दी धमकी

rape attempt with doctor in tcm medical college
डेमो प‌िक - फोटो : demo pic

आए दिन कॉलेज में अकेला पाकर छेड़छाड़ करता था। उसने इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि बीती सात जुलाई को अकेला पाकर डॉ. सोमेश ने उससे शारीरिक संबंध बनाने को कहा। आठ जुलाई को वह कॉलेज पहुंची तो डॉ. सोमेश उसे क्लास रूप में खींच ले गया और रेप की कोशिश की। विरोध पर उसकी पिटाई की। 

पुलिस में शिकायत करने की भनक लगते ही डॉक्टर अपने गुर्गों संग पीड़िता के घर पहुंच गया। दरवाजे पर गाली-गलौज करने लगा। पुलिस को आता देख उसे जान से मरवाने की धमकी देते भाग निकला। पीड़िता ने आईजी ए. सतीश गणेश से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed