ऊपर से आया फोन और रेप का आरोपी रिहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरतगंज क्षेत्र में हलवासिया मार्केट के ऊपर संचालित रेस्टोरेंट में रसूखदार प्रबंधक ने एक युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया।
पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को महिला थाने बुलाया गया तो पुलिस अफसरों ने न सिर्फ तरफदारी की, बल्कि इंस्पेक्टर को फटकार कर उसे थाने से रिहा करा दिया।
महिला आयोग व आला अफसरों से शिकायत पर तीन दिन बाद शुक्रवार को रिपोर्ट लिखी।
इंस्पेक्टर महिला थाना कनकलता दुबे ने बताया कि इंदिरानगर क्षेत्र की एक युवती ने हलवासिया मार्केट के ऊपर संचालित द एक्सपेरिमेंट रेस्टोरेंट के प्रबंधक जेन अंसारी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया है।
युवती का कहना है कि रेस्टोरेंट के मालिक से उसकी दोस्ती थी। इसके चलते जेन अंसारी से परिचय हुआ। कुछ दिनों पहले एक अन्य महिला के साथ उसे भी एक काम के बहाने हवाई जहाज से दिल्ली ले गए थे।
वहां जेन अंसारी ने महिला से गलत संबंध बनाए और उसे भी संबंध बनाने को कहा। इन्कार पर किसी से न बताने की हिदायत देकर लौट आए।
बातचीत के बहाने हट में ले जाकर की घिनौनी हरकत
युवती के मुताबिक, वह मंगलवार शाम रेस्टोरेंट में गई थी। वहां जेएन अंसारी उसे बातचीत के बहाने हट में ले गए और दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।
किसी तरह खुद को चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद परिचितों की मदद से पुलिस अफसरों व महिला आयोग में गुहार लगाई थी।
सूत्रों ने जानकारी दी है कि युवती ने मंगलवार शाम हजरतगंज कोतवाली में शिकायत की थी। मामला रसूखदारों से जुड़ा होने की वजह से इंस्पेक्टर ने महिला थाने का रास्ता दिखा दिया।
महिला थाने की इंस्पेक्टर ने मामले की गंभीरता समझते हुए जेएन अंसारी को हिरासत में लेकर तहकीकात शुरू ही की।
तब तक खुद को एक धर्मगुरु का रिश्तेदार बताने वाले जेन अंसारी की सिफारिश में अफसरों के फोन घनघनाने लगे।
उच्चाधिकारियों ने महिला थाने की इंस्पेक्टर को कड़ी फटकार लगाई। जेन अंसारी को थाने से छोड़ दिया गया।